Nikhil Patel Shares Post With Mystery Girl: मशहूर टीवी एक्ट्रेस अपनी शादी के 10 महीने बाद ही पति को विदेश छोड़कर इंडिया वापस आ गई थी। जैसे ही दलजीत वापस आई तो चर्चा होने लगी कि पति संग दलजीत के रिश्ते कुछ ठीक नहीं हैं। हालांकि इन खबरों पर खुद दलजीत ने भी कई बार अपने पोस्ट के जरिए कंफर्म किया है कि उनके और पति निखिल पटेल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इतना ही नहीं बल्कि कुछ दिन पहले दलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी सौतन यानी SN से सवाल किया था। वहीं, अब दलजीत के पति निखिल पटेल ने मिस्ट्रीगर्ल संग एक पोस्ट शेयर कर दी है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गई।
निखिल पटेल ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, निखिल पटेल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चंद सेकंड का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दलजीत कौर के पति निखिल पटेल मिस्ट्रीगर्ल संग नजर आ रहे हैं। साथ ही वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों ने अपने हाथ में एक जैसा बैंड पहना है और मिस्ट्रीगर्ल उसे निखिल के हाथ से टच कर रही है, जो मैगनेट की वजह से बार-बार चिपक रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए निखिल ने इसके कैप्शन में लिखा है कि Looking Forward to more of these magnetic moments।
Nikhil Patel
दलजीत ने किया था सवाल
जैसे ही निखिल पटेल का ये पोस्ट सामने आया, तो लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि क्या ये दलजीत हैं या फिर मिस्ट्रीगर्ल SN… जी हां, वही एसएन, जिसका नाम अक्सर निखिल पटेल के पोस्ट में नजर आता है। निखिल के इन्हीं पोस्ट पर दलजीत ने भी रिएक्ट किया था। एक पोस्ट में तो दलजीत ने एसएन से पूछा था कि मेरे कपड़े, मेरा चूड़ा, मेरा मंदिर, मेरा हर समान वहीं है, मेरा घर वहीं है… मेरे बच्चे के कपड़े, किताबें और उम्मीद अपने पिता से… सब वहीं है।
अगर ये दलजीत नहीं तो क्या इस पोस्ट पर रहेंगी चुप?
दलजीत ने आगे लिखा था कि मेरा ससुराल.. मेरे हाथों से बनाई हुई तस्वीर दीवार पर… सब वहीं हैं, पति कह रहे हैं कि वो मेरा घर नहीं… कह रहे हैं कि शादी कभी हुई ही नहीं। क्या वो घर मेरा है? इतना ही नहीं बल्कि दलजीत ने SN से सवाल किया कि SN आपका क्या कहना है? क्या निखिल मेरे पति हैं? क्या आपके हिसाब से भी हमारी शादी नहीं हुई?” हालांकि इसके बाद भी निखिल ने एसएन को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसपर भी दलजीत ने रिएक्ट किया था। अब देखने वाली बात ये होगी कि अगर इस पोस्ट में दिख रही लड़की दलजीत नहीं है, तो क्या दलजीत कौन इस पर चुप रहेंगी या वो इसका भी करारा जवाब निखिल को देंगी।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
13 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
17 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
17 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
18 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
19 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
19 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
21 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines