Director Who Does not Want To Work With Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग खान सलमान के साथ हर एक्टर-डायरेक्टर काम करना चाहता है। जहां हर एक्ट्रेस का ड्रीम होता है सलमान खान के साथ काम करना वहीं डायरेक्टर्स की भी पहली पसंद होते हैं सलमान। लेकिन बॉलीवुड के एक डायरेक्टर हैं जिन्हें सलमान खान के साथ काम बिल्कुल भी नहीं करना है। आखिर कौन हैं ये निर्देशक जिन्होंने सलमान खान के साथ काम करने से हाथ जोड़ लिए, देखिए इस रिपोर्ट में।
निखिल आडवाणी ने सलमान पर की बात
निखिल आडवाणी की अगली फिल्म ‘वेदा’ का इंतजार उनके फैंस और सिनेमा प्रेमी काफी इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसको लेकर निखिल और उनकी पूरी टीम प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच निखिल ने फिल्म मेकिंग और सलमान खान के साथ काम करने के अनुभव को लेकर खुलासा किया है।
करियर की शुरुआत सलमान के साथ
निखिल आडवाणी, जिनके करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ काम करके हुई थी, उन्होंने हाल ही में बताया कि उनके और सलमान के बीच कामकाजी रिश्ता काफी मजबूत है। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि सलमान के साथ काम करने पर बॉक्स ऑफिस पर हिट देने का दबाव हमेशा बना रहता है, जिससे वो बचना चाहते हैं।यही वजह है कि वो सलमान खान के साथ काम करने से डरते हैं।
सलमान खान के साथ उन्होंने पहली बार फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ में काम किया था। इसके बाद दोनों फिल्म ‘हीरो’ के लिए साथ आए। इन फिल्मों की सफलता की वजह से सलमान के साथ काम करने का दबाव भी बढ़ गया। निखिल ने इस बारे में खुलासा करते हुए कहा कि सलमान की फिल्मों को 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करनी होती है और अगर फिल्में इससे कम कमाई करती हैं, तो ये एक बड़ी चिंता का विषय बन जाता है। उन्होंने ये भी कहा कि वो इस बोझ को अपने कंधों पर नहीं लेना चाहते और सुकून से रात को सोना चाहते हैं।
सलमान की फिल्मों में होता है दबाव
निर्माता निखिल ने कहा कि “सलमान खान की फिल्मों की कमाई का दबाव इतना बड़ा होता है कि मैं इसे नहीं उठाना चाहता। मुझे ऐसी फिल्में बनाना पसंद है जो मैं बनाना चाहता हूं, बिना किसी दबाव के। आगे निखिल ने कहा कि सलमान मेरे लिए एक प्रेरणा हैं और मेरे फोन में उनका नंबर इस तरह से सेव्ड है कि मैं उन्हें कभी भी कॉल कर सकता हूं।” उन्होंने बताया कि सलमान उनकी मुश्किल में मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, चाहे वो किसी भी स्थिति में हों।
सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट
वर्कफ्रंट पर सलमान खान फिलहाल फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में बिजी हैं। मुंबई में इसका पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, और ये अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्ट्रेस हुई कास्टिंग काउच का शिकार, बिकिनी पहनने के लिए की जबरदस्ती तो भड़क गई अभिनेत्री
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
38 mins agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
7 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
8 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
9 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
10 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
11 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
12 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
14 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
16 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines