'द राजा साहेब' की हीरोइन संग हुई बदसलूकी, निधि अग्रवाल को भीड़ ने बुरी तरह घेरा; वीडियो वायरल

Nidhi Agarwal: प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साहेब’ की एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ बदसलूकी की घटना सामने आई है. एक्ट्रेस के साथ भीड़ में धक्का-मुक्की हुई. सोशल मीडिया पर निधि अग्रवाल का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

nidhi agarwal

निधि अग्रवाल को भीड़ ने बुरी तरह घेरा

Nidhi Agarwal: प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साहब’ की हीरोइन निधि अग्रवाल के साथ भीड़ में धक्का-मुक्की हुई. निधि भीड़ में इतनी बुरी तरह फंस गई कि उनका कार तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया. सोशल मीडिया पर निधि का ये वीडियो देख फैंस भी हैरान रह गए हैं. दरअसल निधि अग्रवाल और प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साहब’ के गाने ‘सहना-सहना’ का हैदराबाद में म्यूजिक लॉन्च हुआ. इवेंट खत्म होने के बाद जब निधि घर जाने के लिए रवाना हुईं तो उन्हें भीड़ ने बुरी तरह घेर लिया.

भीड़ से बुरी तरह घिरीं एक्ट्रेस

निधि अग्रवाल की फिल्म ‘द राजा साब’ के गाने ‘सहना सहना’ का म्यूजिक लॉन्च इवेंट हैदराबाद के लुलु मॉल में हुआ था. म्यूजिक लॉन्च इवेंट जब खत्म हुआ तो निधि अग्रवाल को मॉल के बाहर निकलते ही भीड़ ने घेर लिया. एक्ट्रेस भीड़ में इतनी बुरी तरह फंस गई कि उनका चलना भी मुश्किल हो गया. बेकाबू भीड़ में फंसी निधि अग्रवाल को सुरक्षा गार्ड ने जैसे-तैसे बाहर निकाला और वो बड़ी मुश्किल से अपनी गाड़ी में बैठ सकीं.

एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखी टेंशन

निधि अग्रवाल का ये वीडियो इतना भयानक है कि सोशल मीडिया यूजर्स भी इसे देखकर हैरान रह गए. निधि के चेहरे पर भी इस दौरान काफी टेंशन दिखी. जैसे ही भीड़ से निकलकर एक्ट्रेस गाड़ी में बैठीं, तब उन्होंने एक चैन की सांस ली. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर हैरानी जता रहे हैं.

कब रिलीज होगी फिल्म?

निधि अग्रवाल और प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साहब’ 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. वहीं इस फिल्म में ऑडियंस को हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी का भी भरपूर डोज मिलेगा. बता दें निधि अग्रवाल ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत ‘मुन्ना माइकल’ से की थी. इस फिल्म में निधि के साथ टाइगर श्रॉफ भी लीड रोल में नजर आए थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ