Nick Names Of Actresses: आज-कल का दौर ऐसा है कि आम हो या खास हर किसी का निक नेम जरूर होता है। बॉलीवुड सितारों से लेकर आम आदमी तक के निक नाम होते हैं।
कई बार तो ऐसा भी होता है कि अगर आप किसी को किसी निक नेम से बुलाते हैं, तो वो उसी नाम से पॉपुलर हो जाता है।
Nick Names Of Actresses
ये अभिनेत्रियां निक नेम के कारण ग्लैमर की दुनिया में राज करती हैं
बॉलीवुड सितारों की बात करें तो कई अभिनेत्रियां आज भी ऐसी है, जो अपने निक नेम के कारण ग्लैमर की दुनिया में राज करती हैं। इसमें ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), सोनम कपूर (Sonam Kapoor) हो या फिर करिश्मा कपूर-करीना कपूर सबके नाम बहुत मजेदार हैं।
यह भी पढ़ें – Selfiee BO Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर निकला ‘सेल्फी’ का ‘दिवाला’, 5वें दिन भी अक्षय की फिल्म कमाई करने में नाकाम
karisma kapoor nickname lolo, kareena kapoor nickname bebo
बहुत ही मजेदार हैं एक्ट्रेसेस के निक नेम
कपूर खानदान की बात करें तो उनकी बोटियां करिश्मा कपूर को लोलो (Karisma Kapoor) और करीना कपूर को बेबो (Kareena Kapoor) साथ ही इनका निकनेम तो बहुत ही ज्यादा पॉपुलर है। इसके साथ ही अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा जैसी एक्ट्रेसेस के निक नेम भी बहुत ही मजेदार हैं। साथ ही इनमें कुछ के नाम तो ऐसे हैं कि उन्हें सुनते ही किसी को भी हंसी आए।
priyanka chopra piggy chops
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को पिग्गी चॉप्स बुलाया जाता है
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, जो बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड तक छाई हुई हैं। साथ ही इनके एक नहीं बल्कि कई निकनेम हैं। एक्ट्रेस प्रियंका को फिल्म के गाने की वजह से फैंस देसी गर्ल कहा जाता हैं, लेकिन कुछ करीबी लोग प्रियंका को पिग्गी चॉप्स भी कहते हैं। साथ ही प्रियंका के मम्मी-पापा उन्हें मिठू कहते हैं और कुछ लोग उन्हें मिमी भी कहते हैं।
Aishwarya Rai nickname gullu
विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय का निकनेम भी कॉफी दिलचस्प है
वहीं बात अगर विश्व सुंदरी और बच्चन खानदान की बहू ऐश्वर्या राय की करें तो इनका निकनेम भी कॉफी दिलचस्प हैं। ऐश्वर्या को बचपन में उनकी क्यूटनेस को देख घरवालें उन्हें गुल्लू के नाम से बुलाते हैं। साथ ही अब अभिनेत्री फैंस और फ्रेंड्स के बीच ऐश के नाम से पॉपुलर हैं।
sonam kapoor nickname
सोनम कपूर का निक नाम सुनकर आ जाएंगी हंसी
इसके साथ ही अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर का नाम सुनकर तो आप अपनी हंसी रोक ही नहीं पाएंगे। सोनम को प्यार से घर में जिराफ के नाम से बुलाया जाता है। इसका खुलासा एक इंटरव्यू में सोनम ने खुद किया था। सोनम ने कहा था कि ‘मेरी गर्दन बहुत लंबी है, इसलिए मेरे पापा मुझे जिराफ कह कर बुलाते थे, अब फ्रेंड्स् और फैमिली के लोग मुझे सीनियर कपूर कहते हैं।
anushka Sharma nickname nushki
अनुष्का शर्मा का निक नाम भी बहुत ही फनी
वहीं बात अगर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की करें तो उन्हें बचपन में ‘नुष्केश्वर’ बुलाया जाता था। अब अभिनेत्री के इस नाम को शॉर्ट कर नुष्की कर दिया गया। इसके साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को उनके मम्मी-पापा आलू कहते हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
19 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
21 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
22 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
23 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines