Nick Jonas Health: ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति और पॉप सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) को लेकर बड़ी खबर आ रही है। निक ‘इन्फ्लूएंजा-ए’ नाम की बीमारी से पीड़ित हो गए हैं। बीते दिन उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस को जानकारी दी है। वीडियो में निक जोनस का लाल चेहरा और नम आंखें देखकर फैंस भी परेशान हो गए हैं। साथ ही उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर की वीडियो
बता दें, निक जोनस ने 3 मई को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने फैंस को बताया कि उन्हें इन्फ्लूएंजा-ए नाम की बीमारी हो गई है। वीडियो पोस्ट करते हुए सिंगर बोले, ‘मेरे पास आज आपसे शेयर करने के लिए कोई गुड न्यूज नहीं है। कुछ दिन पहले मुझे काफी अजीब सा फील हुआ। ऐसा लगा कि मैं कुछ खो रहा हूं। मैं जब उठा तो मेरी आवाज कुछ अजीब हो गई थी। मुझे नफरत है अपने फैंस को निराश करने से लेकिन फिलहाल के लिए मुझे अपनी हेल्थ पर ध्यान देना होगा।’
यह भी पढ़ें: चुनाव के बीच Aamprapali Dubey की बांहों में रोमांस करते दिखे Nirahua, 6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
शो को अगस्त के लिए किया पोस्टपोन
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए निक जोनस ने कैप्शन दिया, ‘हेलो दोस्तों.. मैं इन्फ्लूएंजा-ए नाम की बीमारी से पीड़ित हूं। ये चारों ओर फैल रही है। मैं फिलहाल गाने के लिए तैयार नहीं हूं। मैं अपने शो के लिए खुद को तैयार कर रहा थ। मैंने अपने फैंस के लिए काफी तैयारी की थी लेकिन अब लगता है कि मैं मैक्सिको में होने वाले शो के लिए फिजिकली तैयार नहीं हूं।’ निक ने आगे बताया कि अब उनका शो अगस्त के लिए निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही सिंगर ने मेक्सिको सिटी: 8/21 और 8/22, मॉन्टेरी: 8/24 और 8/25 की तारीख दी है। साथ ही कहा है कि इससे लोगों को होने वाली असुविधा के लिए उन्हें खेद है।
वीडियो पर फैंस कर रहे कमेंट
निक जोनस ने अपने फैंस से कहा कि, ‘अपना प्यार देने के लिए आपका आभार। आप सभी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ प्रशंसक हैं। हम वादा करते हैं कि मिलकर 120% लाएंगे।’
बता दें कि निक जोनस वैसे तो अपने फैंस के बीच में काफी पॉपुलर हैं लेकिन प्रियंका चोपड़ा से शादी करने के बाद उन्हें नेशनल जीजू का टैग मिल गया है। इस बीच उनकी बीमारी से इंडियन फैंस भी घबरा गए हैं। साथ ही वीडियो पर कमेंट करते हुए उनके जल्द ही ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
11 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
12 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
15 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
16 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
17 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
17 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
18 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines