ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ही नहीं बल्कि उनके पति निक जोनस भी बेहद चर्चा में रहता है। निक जोनस की इंडिया में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें नेशनल जीजू का टैग भी दे चुके हैं। इस बीच अब निक ने अपनी उस बीमारी के बारे में बात की है, जो उन्हें तब हुई थी जब वो 13 साल के थे। हालांकि, अब निक ने इस बारे में बात की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
निक ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर है। इस पोस्ट में निक ने अपनी कई फोटोज भी शेयर की हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए सिंगर ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। निक ने लिखा कि जब वो 13 साल के थे, तब उन्हें पता लगा था कि उन्हें टाइप 1 डायबिटीज है। इसके बारे में पता लगने के बाद निक को लगा जैसे कोई उनके सपनों के दरवाजे को बंद कर रहा है।
क्या बोले निक?
निक ने आगे लिखा कि अब ब्रॉडवे स्टेज पर वापस आकर मैं वापस जाना चाहता हूं और युवा स्व को बताना चाहता हूं कि सब कुछ मेरी कल्पना से भी अच्छा हो रहा है। निक ने कहा कि वो जानते हैं कि डायबिटीज उन्हें नहीं रोक सकती। इसके आगे निक ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है इसके लिए आप उनके पोस्ट को देख सकते हैं। वहीं, अब जोनस के पोस्ट पर यूजर्स ने भी अपना रिएक्शन दिया है।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप पर गर्व है। दूसरे यूजर ने कहा कि ये शेयर करने के लिए थैंक्स। एक और यूजर ने कहा कि आप एक इंस्पिरेशन हो। एक और यूजर ने कहा कि आप सच में कमाल हो। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने निक के पोस्ट पर किए हैं। गौरतलब है कि निक जोनस को इंडिया में भी खूब प्यार मिलता है।
यह भी पढ़ें- Khushboo Patani कौन? जो बच्ची की जान बचाकर छू गईं लोगों का दिल
संबंधित खबरें
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
36 mins agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 hr agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
12 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
13 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
23 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines