Nick Jonas: देसी गर्स यानी प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की भी इंडिया में बड़ी फैन फॉलोइंग है। भारत में जितना प्यार प्रियंका को मिलता है, उससे ज्यादा ही शायद लोग निक जोनस से प्यार करते हैं। हालांकि इस वक्त इंटरनेट पर निक को लेकर फैंस चिंता में हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि शॉर्प शूटर्स ने बीच कॉन्सर्ट में निक पर निशाना साध दिया।
निक के माथे पर लाल लेजर लाइट
दरअसल, सोशल मीडिया पर निक का जो वीडियो सामने आया है, उसमें दावा किया गया है कि निक जोनस अपने भाईयों जो और केविन के साथ स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे। इस दौरान एक लाल रंग की लेजर लाइट से निक के माथे पर निशाना बनाया जा रहा था। जैसे ही निक को लगा कि कुछ गड़बड़ है, तो वो अपने भाईयों के साथ तेजी से वहां से भागे।
स्टेज से भागे निक जोनस
वीडियो में निक को कुछ इशारा करते हुए भी देखा जा सकता है। इस दौरान निक के चेहरे पर चिंता भी नजर आई। वहीं, अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और निक के फैंस को उनकी चिंता भी हो रही है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की जिम्मेदारी News24 नहीं लेता है और ना इसको लेकर किसी तरह का कोई दावा करता है।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
इंटरने पर यूजर्स भी इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि वहां क्या चल रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा कि निक को एक्शन लेना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा कि सिंपल लेजर लाइट तो नहीं तो थी। इस तरह के तमाम कमेंट्स सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे हैं।
निक ने नहीं किया रिएक्ट
हालांकि सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो पर अभी तक निक जोनस या उनकी टीम या फिर खुद सिंगर की वाइफ प्रियंका चोपड़ा या उनकी टीम की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि क्या कपल की ओर से इस पर कोई रिएक्शन आएगा या नहीं।
भारत आई हैं प्रियंका चोपड़ा
गौरतलब है कि एक तरफ सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है और दूसरी तरफ हाल ही में प्रियंका चोपड़ा इंडिया आई हैं। जी हां, बीते दिन पीसी का एयरपोर्ट पर देखा गया। सामने आई जानकारी और रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा मेकअप ब्रांड मैक्स फैक्टर के लॉन्च इवेंट में शामिल होने के लिए भारत आई हैं। जानकारी है कि ये लॉन्च इवेंट 18 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित हो रहा है।
यह भी पढ़ें- Netflix पर टॉप 5 फिल्मों ने काटा गर्दा, Khel Khel Mein या CTRL कौन सी फिल्म नंबर 1?
संबंधित खबरें
'मैं 20 की उम्र से टैक्स भर रही…', रकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
30 mins agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान, पत्नी संग शेयर की वेडिंग फोटो
1 hr agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी; सलमान खान के शो में भी आए थे नजर
1 hr ago'बिग बॉस' में एंट्री करने वाले थे मैड संधू! शो में जाने से पहले ही कर दी गई हत्या; मर्डर केस में हुआ नया खुलासा
2 hrs agoEntertainment News LIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट, फैमिली फोटोज कीं शेयर
3 hrs agoDrishyam Box Office Collection: 3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
3 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
13 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
17 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
19 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines