Nick Jonas, Lollapalooza Concert: बीते दिन यानी 27 जनवरी, 2024 को ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस अपने भाईयों के साथ भारत आए। निक जोनस लोलापालूजा कॉन्सर्ट के लिए इंडिया आए हैं।
वहीं, अब इस कॉन्सर्ट से निक के कई वीडियोज और फोटोज सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। साथ ही फैंस ने निक को ‘जीजू-जीजू’ से चियर-अप किया है।
यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui को बर्थडे पर मिलेगा बड़ा तोहफा! क्या कहता है Bigg Boss 17 का Final Prediction?
फैंस में निक का जबरदस्त क्रेज
इंटरनेट पर सामने आईं तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि निक ने कितना शानदार परफॉर्मेंस दिया। बड़ी तादाद में फैंस इस कॉन्सर्ट में मौजूद थे और निक को चियर कर रहे थे। इस दौरान निक ने मशहूर गाना ‘मान मेरी जान’ भी गाया, जिसके बाद फैंस ‘जीजू-जीजू’ चिल्लाने लगे। निक को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था। इस कॉन्सर्ट के दौरान निक बेहद हैंडसम भी लग रहे थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटोज और वीडियो
बता दें कि jerryxmimi के इंस्टाग्राम पर निक के लोलापालूजा कॉन्सर्ट से कई फोटोज और वीडियो शेयर किए गए हैं, जिनमें वो अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं, अब ये वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। बता दें कि जब निक को एयरपोर्ट पर देखा गया और वहां से उनका वीडियो सामने आया, तो यूजर्स ने कयास लगाए कि निक ‘बिग बॉस 17’ के फिनाले में मनारा को सपोर्ट करने के लिए भारत आए हैं।
निक के साथ नजर नहीं आई प्रियंका
हालांकि ऐसा नहीं था बल्कि निक ने बीते दिन खुद ही अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर जानकारी दी थी कि वो इंडिया लोलापालूजा कॉन्सर्ट के लिए आए हैं। बता दें कि इस दौरान पीसी को निक के साथ नहीं देखा गया, जबकि वो हमेशा पति के साथ नजर आती हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बेटी मालती और काम की वजह से प्रियंका निक के साथ नहीं आ सकी। हालांकि निक अपने भाईयों के साथ भारत आए हैं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
4 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
5 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
8 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
8 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
9 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
9 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines