मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी सुपरहिट केमिस्ट्री को लेकर छाए रहने वाले निक जोनस (Nick Jonas) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। निक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लेडी लव के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है, जो तेजी से वायरल होता जा रहा है।
सिंगर और एक्टर की ये जोड़ी केवल भारत ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी काफी लोकप्रिय और पसंदीदा है। दोनों को अक्सर ही एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जाता रहा है।
और पढ़िए – बिग बॉस 11 फेम प्रियांक शर्मा पर अज्ञात शख्स ने किया हमला, अस्पताल गए थे एक्टर
निक जोनस (Nick Jonas poses with Priyanka Chopra) के लेटेस्ट पोस्ट पर नजर डालें तो, उन्होंने वाइफी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसमें प्रियंका चोपड़ा को रेड कलर के कटआउट ड्रेस में देखा जा सकता है, जिसे उन्होंने रेड कलर के मिनी हैंड बैग और रेड कलर की सैंडल्स के साथ टीम अप किया।
वहीं निक जोनस ने पिंक कलर की मैचिंग को-ऑर्ड ड्रेस पहन रखी है। तस्वीर में दोनों को एक दूसरे के साथ रोमांटिक पोज देते हुए देखा जा सकता है। मिस्टर जोनस ने मिसेज जोनस को पीछे से पकड़ रखा है, जबकि प्रियंका ने निक का हाथ थाम रखा है।
तस्वीर को खिंचवाते हुए निक कैमरे की ओर देख रहे हैं, जबकि प्रियंका उनमें डूबी हुई नीचे की ओर देख रही हैं। इसे साझा करते हुए निक ने कैप्शन दिया, ‘लेडी इन रेड’ साथ में रेड हार्ट इमोजी भी जोड़ा। सिंगर के पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। कुछ ही समय में इसे 5.5 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और हजारों लोगों ने इसपर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कमेंट सेक्शन में फैंस इन्हें पावर कपल कहकर संबोधित करते देखे जा सकते हैं।
और पढ़िए – शाहरुख को हिट फिल्मों के लिए क्या एडवाइस देना चाहेंगी Alia Bhatt? एक्ट्रेस का जवाब जीत रहा दिल
वर्कफ्रंट की बात करें तो, प्रियंका के पास वर्तमान में कई हॉलीवुड फिल्में हैं, इनमें ‘एंडिंग थिंग्स’, ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ शामिल है। वहीं बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, वो फरहान अख्तर की बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी दिखाई देंगी। वहीं ‘सिटाडेल’ के जरिए वो जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू करती नजर आएंगी।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
10 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
11 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
13 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
14 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
19 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
20 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
21 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
23 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines