हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

TV की नागिन ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, हॉटनेस दिखाने के चक्कर में ट्रोल हुई एक्ट्रेस

Nia Sharma: टीवी की फेमस एक्ट्रेस निया शर्मा अपने लुक के चक्कर में ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। एक्ट्रेस की ड्रेस को देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। साथ ही लोगों ने उन्हें निशाने पर भी ले लिया है और अब उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Nia Sharma

Nia Sharma: टीवी की फेमस एक्ट्रेस निया शर्मा अक्सर अपने बोल्ड लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस की हॉटनेस अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हालांकि इस हॉटनेस को दिखाने के चक्कर में उन्हें कई बार ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। वैसे इन दिनों निया शर्मा अपने आने वाले टीवी शो ‘सुहागन चुड़ैल’ को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि ‘सुहागन चुड़ैल’ से निया के लुक को देखकर लोग उन्हें ‘नागिन’ के लुक से कंपेयर कर रहे हैं। इस बीच अब सोशल मीडिया पर निया का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

इंटरनेट पर हो रही चर्चा

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि निया ने सुर्ख लाल रंग का आउटफिट पहना है और वो अजीब से तरीके से चल रही हैं। साथ ही उन्होंने जो मेकअप लिया है, वो भी बेहद अजीब लग रहा है। हालांकि अपने इस लुक में निया अपनी हॉटनेस जमकर फ्लॉन्ट कर रही है, लेकिन एक्ट्रेस के इस वीडियो को देखकर ट्रोलर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया है।

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

जी हां, एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा रहा। इस तरह की ड्रेस क्यों पहनी हैं? दूसरे यूजर ने लिखा कि सच में बहुत बुरी ड्रेस है। तीसरे यूजर ने कहा कि निया जमाई राजा और खतरों के खिलाड़ी में अच्छी लगती थी लेकिन अब…, एक अन्य यूजर ने लिखा कि फैशन के मामले में कोई उर्फी को नहीं पछाड़ सकता। एक और यूजर ने कहा कि ये क्या पहन लिया है? इस तरह के कमेंट्स अब यूजर्स इस पोस्ट पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

‘सुहागन चुड़ैल’ की कहानी का लोगों को इंतजार

बता दें कि निया शर्मा इन दिनों अपने आने वाले शो ‘सुहागन चुड़ैल’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस के इस शो से कई प्रोमो रिलीज हुए हैं, जिनमें निया का ‘सुहागन चुड़ैल’ का लुक नजर आ रहा है। हालांकि इस लुक को लोगों ने नागिन के जैसा ही बताया है, लेकिन फैंस को इस शो की कहानी का बेसब्री से इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि क्या निया इस शो से लोगों का दिल जीत पाएंगी या फिर अपने हालिया वीडियो की तरह इसके लिए भी उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan के Heat Stroke पर बोलीं Malaika Arora, कहा- You have to…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola