TV की नागिन को लगी चोट, कैसे घायल हुई Nia Sharma? एक्ट्रेस बोलीं- बहुत दर्द...

Nia Sharma: टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा को चोट लगी है। निया ने खुद पोस्ट के जरिए फैंस के साथ इसे शेयर किया है। ये खबर आने के बाद फैंस निया की चिंता कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस को कहां चोट लगी है और उन्होंने क्या कहा है?

Nia Sharma

Nia Sharma

Nia Sharma: टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ जाती हैं। कभी एक्ट्रेस अपने ग्लैमर तो कभी अपनी हॉटनेस को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ खुद से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं। हालांकि अब निया के फैंस थोड़ा परेशान जरूर हैं, क्योंकि एक्ट्रेस को चोट लगी है।

विज्ञापन

निया ने शेयर की फोटो

दरअसल, निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपनी फिंगर की फोटो शेयर की है, जिस पर दवाई लगी है। फोटो को पोस्ट करते हुए निया ने इसके कैप्शन में लिखा कि मेरी कोई भी ट्रिप बिना किसी इंजरी के पूरी नहीं होती, क्योंकि टू मच फन और फिर टू मच दर्द। निया के इस पोस्ट के बाद फैंस परेशान हैं और विश कर रहे हैं कि एक्ट्रेस की ऊंगली में लगी चोट जल्दी ठीक हो जाए।

विज्ञापन
Nia Sharma

Nia Sharma

‘सुहागन चुड़ैल’ के सेट पर हादसा

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब निया को कोई चोट लगी है। जी हां, इसके पहले भी निया के साथ हादसा हो चुका है। जी हां, इसके पहले ‘सुहागन चुड़ैल’ के सेट पर निया के साथ बड़ा हादसा हो गया था, जिसकी वजह से फैंस चिंता में आ गए थे। उस दौरान एक्ट्रेस का चेहरा बाल-बाल बचा था। दरअसल, निया शर्मा शो ‘सुहागन चुड़ैल’ के लिए एक सीक्वेंस को शूट कर रही थीं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

बाल-बाल बची थीं निया

इस दौरान इसे शूट करने के लिए आग का इस्तेमाल किया जाना था। शूटिंग के दौरान अचानक आग बेकाबू हो गई और आग की लपटें निया शर्मा के चेहरे पर आ गईं। हादसे को होते देख मेकर्स ने तुरंत शूटिंग को रोक दिया। इस दौरान निया के साथ कुछ भी हो सकता था। सामने आए वीडियो के बाद एक्ट्रेस के फैंस परेशान हो गए थे।

विज्ञापन

यूजर्स ने किए थे कमेंट्स

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने खूब कमेंट्स भी किए थे और एक्ट्रेस का हाल लिया था। एक यूजर ने लिखा था कि आप ठीक हो? दूसरे यूजर ने कहा कि आप इतना खतरनाक स्टंट क्यों कर रही थी? तीसरे यूजर ने लिखा था कि आप ध्यान से काम करो। एक और ने लिखा था कि सेट पर हमेशा चौंकन्ना रहना चाहिए। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स ने इस पोस्ट पर किए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ