Nia Sharma on Jodi With Sudesh Lehri On Laughter Chefs: कलर्स टीवी के रिएलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ को ऑडियंस का खूब प्यार मिला। शो में सभी जोड़ियों को काफी पसंद किया गया फिर चाहे वो करण-अर्जुन की जोड़ी हो या फिर कॉमेडियन कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह, हर जोड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया है। इसी कड़ी में निया शर्मा और कॉमेडियन सुदेश लहरी की जोड़ी भी रही। इन दोनों ने भी शो में चार चांद लगा दिए। शो को पूरे देश से इतना प्यार मिला कि अब इस शो के दूसरे पार्ट की भी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। इसी बीच शो को लेकर एक्ट्रेस निया शर्मा ने बात की है। शो को लेकर निया ने अपने अनुभव पर क्या कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं।
मेरी आंखों से खून निकल गया- निया
भारती सिंह के पॉडकास्ट में निया शर्मा ने अपनी लाइफ से जुड़ी कई बातों पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी कई राज खोले। इस दौरान निया शर्मा ने शो लाफ्टर शेफ्स पर भी बात की। शो की कामयाबी पर निया शर्मा से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पहले वो शो को मना करने वाली थीं। शो में सभी की जोड़ियां अपने-अपने दोस्तों के साथ बनी थीं। एक वही थीं जिन्हें सुदेश लहरी के रूप में पार्टनर मिला था। निया ने कहा कि शो के मेकर्स ने उन्हें जैसे ही बताया कि आपकी जोड़ी सुदेश लहरी के साथ शो में बनने वाली हैं तो उनकी आंखों से खून निकल गया।
निया ने पॉडकास्ट में कहा कि मैं हर हफ्ते शो पर जाकर मेकर्स से माफी मांगती थी कि मैं इस शो के लिए मना कर रही थी। शो की सफलता के बाद निया ने मेकर्स का धन्यवाद किया था। निया का मानना है कि इस शो में उनके और सुदेश लहरी की जोड़ी को खूब प्यार मिला है, इसलिए वो मेकर्स का अब शुक्रिया अदा करती हैं।
निया की वजह से लगी थी चोट
आपको बता दें शो के दौरान सुदेश लहरी को निया शर्मा की वजह से पैर में चोट लग गई थी। शो में एक एक्ट के दौरान जब सुदेश निया के पास आते हैं तो एक्ट्रेस ने फ्लो-फ्लो में सुदेश को इतनी जोर से धक्का मार देती हैं कि वो दूर जाकर जमीन पर गिरते हैं। इसके बाद सुदेश के पैर से काफी खून निकला था और उन्हें सेट छोड़कर घर भी जाना पड़ गया था। फिर निया शर्मा सुदेश लहरी का हाल जानने के लिए उनके घर गई थीं। निया ने सुदेश से काफी माफी मांगी थी कि उनकी वजह से उनका एक एपिसोड भी मिस हो गया।
यह भी पढ़ें: Kajol नहीं Kriti Sanon निकलीं असली ‘हुकुम का इक्का’, Netflix पर आते ही Do Patti का दिखा जलवा
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 hr agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
2 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
4 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
6 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
7 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
8 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines