Nia Sharma Traditional Look On Ganesh Chaturthi: निया शर्मा (Nia Sharma) अपने बोल्ड अंदाज के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी बेहद हॉट तस्वीरें अपने चाहने वालों के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपनी फ्रेंड के साथ लिप लॉक करने की वजह से सुर्खियों में आई थीं। उनकी एक तस्वीर सामने आई जिसमें निया शर्मा अपने 33वें बर्थडे पर अपनी खास दोस्त को लिप किस करते दिखाई दीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर खूब हंगामा देखने को मिला, एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया गया। लेकिन अब उनका हालिया पोस्ट निया को फिर अटेंशन दिलवाने का काम कर रहा है।
यह भी पढ़ें: पॉपुलर शो Imlie के सेट पर हुआ भयानक हादसा, 23 साल का क्रू मेंबर धो बैठा जान से हाथ
निया बनी संस्कारी
निया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी लाइफ की हर अपडेट फैंस को एक्ट्रेस के अकाउंट से मिल जाती है। ऐसे में अब निया का लेटेस्ट पोस्ट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। खुद एक्ट्रेस ने कुछ देर पहले इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ खास तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर शेयर किए हैं। इनमें एक्ट्रेस अपने बोल्ड और हॉट अंदाज को छोड़ बेहद संस्कारी लुक में नजर आ रही हैं। उनका ट्रेडिशनल लुक अब चर्चाओं में बना हुआ है। फैंस भी बार-बार इन तस्वीरों को निहारते नज़र आ रहे हैं।
बप्पा के दर्शन करने सज-धज कर आई निया
दरअसल, हाल ही में निया शर्मा अपने दोस्त और पॉपुलर टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) के घर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने बेहद खूबसूरत सा सलवार सूट पहना था। माथे पर बिंदी, कानों में झुमके और हाथों में मेहंदी लगाकर एक्ट्रेस सज-धज कर बाकी दोस्तों के साथ इस खास मौके पर पहुंची थीं। अब उनका ये अवतार देख फैंस भी तारीफ करने से पीछे नहीं हट रहे। जो लोग कुछ दिन पहले एक्ट्रेस को गालियां दें रहे थे अब वही उन पर फिदा नजर आ रहे हैं।
इन टीवी एक्टर्स के साथ दिए पोज़
सोशल मीडिया पर अब निया शर्मा का लुक वायरल हो रहा है। यूजर्स भी दिल खोलकर एक्ट्रेस पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही रवि दुबे (Ravi Dubey) के साथ उन्हें देखकर फैंस को जमाई राजी की याद आ गई। इस जोड़ी को शो में काफी पसंद किया गया है। इसके अलावा निया के पोस्ट में एक्ट्रेस मोनी रॉय (Mouni Roy) और सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) भी दिखाई दे रही हैं। सतह ही एक तस्वीर में निया एक्टर करण वाही (Karan Wahi) के साथ भी पोज़ देती दिखाई दी। अब फैंस को उनका ये पोस्ट काफी पसंद आ रहा है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
17 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
17 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
18 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
20 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
20 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
21 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
22 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
23 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines