Bigg Boss 18: सलमान खान (Salman Khan) का शो ‘बिग बॉस सीजन 18‘ बेहद एक्साइटिंग होने वाला है। इस बार जिन सेलेब्स के नाम शो के लिए सामने आ रहे हैं वो काफी पॉपुलर और कंट्रोवर्शियल हैं। ऐसे में बिग बॉस के फैंस और उन सेलेब्स के फैंस 6 अक्टूबर का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। जो भी अपडेट बिग बॉस को लेकर सामने आ रहे हैं उन्होंने फैंस की बेताबी बढ़ा दी है। वहीं, अब तक की सबसे बड़ी गुड न्यूज तो ये है कि टीवी की एक मशहूर एक्ट्रेस का नाम इस शो के लिए कंफर्म हो गया है।
बिग बॉस 18 में चलेगा नागिन का जलवा
इतना ही नहीं उस नाम की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी जा चुकी है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि टीवी की ‘नागिन’ (Naagin) निया शर्मा (Nia Sharma) हैं। आपको बता दें, बीते दिन ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ (Khatron Ke Khiladi Season 14) के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने कंफर्म कर दिया है कि निया शर्मा इस सीजन सलमान खान के शो में नजर आएंगी। इस खबर से फैंस के भी चेहरों पर मुस्कान आ गई है। दरअसल, निया शर्मा की पर्सनालिटी बेहद इंटरेस्टिंग है।
निया में हैं आइडियल कंटेस्टेंट की सारी क्वालिटी
उनकी बोल्डनेस और खूबसूरती से तो हर कोई वाकिफ है। साथ ही निया कितने बेहतरीन स्टंट करती हैं और वो कितनी डेयरिंग हैं ये तो उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी’ जीतकर ही साबित कर दिया। इसके अलावा वो कितनी मुंहफट हैं और खाना कितना अच्छा बना लेती हैं ये फैंस ‘लाफ्टर शेफ’ में देख चुके हैं। यानी उनमें एक आइडियल कंटेस्टेंट के सारे गुण मौजूद हैं। वो वक्त आने पर शो में झगड़ा भी कर सकती हैं और जरूरत पड़ी तो किसी की बैंड भी बजा सकती हैं।
यह भी पढ़ें: क्या Bigg Boss 18 में होगी मशहूर एक्ट्रेस और उनके पति की एंट्री? Hrithik Roshan से है खास कनेक्शन
दिल से रिश्ते निभाती हैं निया
साथ ही निया शर्मा का एक इमोशनल साइड भी है जो वक्त-वक्त पर बिग बॉस में सामने आएगा तो फैंस उनसे कनेक्ट कर पाएंगे। निया शर्मा ग्लैमर का तड़का लगाने के साथ रिश्ते निभाने में भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में ढेर सारे दोस्त बनाए हैं और सभी के साथ उनकी बॉन्डिंग देखकर फैंस भी सरप्राइज रह जाते हैं। क्रिस्टल डिसूजा जो एक शो में उनकी बहन बनी थीं वो आज असल जिंदगी में भी उनकी सगी बहन जैसी हो गई हैं। ऐसे में अगर वो इस रियलिटी शो में आएंगी तो कितने ओरिजिनल बॉन्ड बनेंगे वो देखकर शो में दर्शक भी इंप्रेस हो जाएंगे।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines