Nia Sharma Fire Accident: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। उनके शो ‘सुहागन चुड़ैल’ के सेट पर बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक्ट्रेस का चेहरा जलने से बाल-बाल बचा है, जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। दरअसल, निया शर्मा अपने शो ‘सुहागन चुड़ैल’ के लिए एक सीक्वेंस को शूट कर रही थीं। सीक्वेंस में आग का इस्तेमाल किया जाना था। शूटिंग के दौरान अचानक आग बेकाबू हो गई और आग की लपटें निया शर्मा के चेहरे पर आ गईं। हादसे को होते देख मेकर्स ने तुरंत शूटिंग को रोक दिया।
मशाल से बेकाबू हुई आग
निया शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि निया सुहागन चुड़ैल के किरदार में नजर आ रही हैं। शो के एक सीन के लिए उन्हें डांस सीक्वेंस करना था। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया उसमें निया डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं उनके आसपास कुछ लोग आग की मशाल हाथ में लिए हुए नजर आ रहे हैं। सभी उन्हें घेरे हुए खड़े रहते हैं।
यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस सौम्या कौन? जिसके साथ डायरेक्टर ने पार की हैवानियत की हदें
चेहरा झुलसने से बचा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फायर सीक्वेंस के दौरान ही निया शर्मा के चेहरे तक आग की लपटें पहुंच जाती हैं। ऐसे में निया आग से बचने की भरपूर कोशिश करती हैं लेकिन आग की लपटें बेकाबू होते हुए उनके चेहरे के पास तक पहुंच जाती हैं। इस दौरान एक्ट्रेस जोर से चिल्लाते हुए गिर पड़ती हैं। हादसे में निया शर्मा का चेहरा झुलसने से बाल-बाल बच गया।
एक्ट्रेस की सेट से तस्वीरें वायरल
बताया जाता है कि जैसे ही निया शर्मा चिल्लाकर गिरीं तभी डायरेक्टर ने कट बोलते हुए सीन को बीच में रोक दिया। इससे पहले निया शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, ‘दुर्घटना से हमेशा एक कदम दूर रहना पसंद करती हूं।’ इसके अलावा भी एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें उन्हें ब्लैक कलर के कॉस्ट्यूम में देखा जा सकता है।
उधर, वीडियो वायरल होते ही फैंस भी परेशान हो गए और निया शर्मा के सलामत होने की दुआ करने लगे। बता दें कि निया शर्मा का शो ‘सुहागन चुड़ैल’ कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होता है। इसके अलावा दर्शक इसे जियो ऐप पर भी देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
बिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 hr agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
19 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
21 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
22 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
22 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines