Bigg Boss 18: सलमान खान का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 आज शुरू होने वाला है। आज रात को 9 बजे शो का ग्रैंड प्रीमियर होगा, लेकिन शो शुरू होने से पहले ही इसे बड़ा झटका लगा है। जी हां, पॉपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा को लेकर बज बन रहा था कि वो शो में आने वाली हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं है क्योंकि निया ने खुद कंफर्म कर दिया है कि वो शो का हिस्सा नहीं है। निया ने एक पोस्ट के जरिए ‘मोए-मोए’ कर दिया है।
निया ने किया पोस्ट
दरअसल, निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में निया ने लिखा है कि मैं उन सभी फैंस और चाहने वालों से माफी मांगना चाहती हूं जिनकी उम्मीदों पर मैंने पानी फेरा है। निया ने आगे लिखा कि आपके इतने प्यार, सपोर्ट और हाइप के लिए आप सभी का थैंक्स। आप सबने इतना प्यार दिया है कि मेरा भी एक बार शो में जाने के मन कर रहा है।
बिग बॉस 18 का हिस्सा नहीं बन रहीं निया
निया ने आगे लिखा कि 14 सालों में मैंने क्या कमाया है, इसका एहसास आपने मुझे करा दिया है। उन्होंने कहा कि आप ये नहीं सोचना कि मैंने इस हाइप और अटेंशन को मजे में लिया है या बहुत एंजॉय किया है और इसके लिए आप प्लीज मुझे जिम्मेदार ना मानें क्योंकि मैंने ये नहीं किया है। निया के इस पोस्ट के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि उनका ये पोस्ट बिग बॉस 18 के लिए है और इसी के साथ उन्होंने ये भी कंफर्म कर दिया है कि वो बिग बॉस 18 का हिस्सा नहीं बन रहीं।
Nia Sharma
बिग बॉस में कब आएंगी निया?
गौरतलब है कि लंबे टाइम से कहा जा रहा था कि निया शर्मा, बिग बॉस 18 का हिस्सा बनेंगी। हालांकि बीच में ये भी खबरें सुनने को मिली कि निया कुछ समय के लिए शो में जा सकती हैं, लेकिन अब निया के इस पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने बिग बॉस 18 में ना जाने पर पुष्टि कर दी है। फैंस लंबे टाइम से निया के शो में जाने की डिमांड कर रहे हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या निया, बिग बॉस के किसी सीजन में आएंगी या नहीं। हालांकि इसका पता वक्त के साथ लगेगा, लेकिन बिग बॉस 18 में निया नजर नहीं आने वाली।
यह भी पढ़ें- Stree 2 कोरियाग्राफर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड सस्पेंड, रेप केस में IB मिनिस्ट्री का फैसला
संबंधित खबरें
कौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
4 mins agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
1 hr agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
2 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
3 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
4 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
4 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
12 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
14 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines