Sonakshi Sinha In India Day Parade New York: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में बीते दिन रविवार को इंडिया डे परेड का आयोजन हुआ जिसके कई बॉलीवुड सितारे हिस्सा बने। इस दौरान अयोध्या के राम मंदिर की झांकी समेत कुल 40 झांकियां निकाली गईं। इस अवसर पर लोगों ने देशभक्ति के गीत गाए और ढोल-नगाड़ों पर झूमते दिखे। वहीं हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए। बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी, भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी के अलावा एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी अपने पति जहीर इकबाल के साथ इस आयोजन का हिस्सा बनीं। इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वहीं सोनाक्षी को राम मंदिर की झांकी में देखे जाने पर लोगों ने ट्रोल कर दिया।
राम मंदिर ने खींचा लोगों का ध्यान
बता दें कि न्यूयॉर्क सिटी में 42वीं एनवाईसी इंडिया डे परेड का आयोजन किया गया था। इस मौके पर परेड निकाली गई जो शहर के मैडिसन एवेन्यू से ईस्ट 38वीं स्ट्रीट से ईस्ट 27वीं स्ट्रीट तक लोगों का ध्यान खींचती रही। इस परेड में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ग्रैंड मार्शल बनीं जबकि उनके साथ पति जहीर इकबाल भी मौजूद रहे। कार्निवल में लकड़ी से बनाया गया भव्य राम मंदिर भी शामिल हुआ जिसने लोगों का ध्यान खींचा। सोनाक्षी के अलावा पंकज त्रिपाठी और सांसद मनोज तिवारी भी परेड का हिस्सा रहे।
यह भी पढ़ें: मुझे पछतावा नहीं, लोग मुझसे डरते हैं… Kangana Ranaut ने दिया बड़ा बयान, राजनीति पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
सोनाक्षी सिन्हा को लोगों ने किया ट्रोल
उधर, इंडिया डे परेड में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के शामिल होने का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया।सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ‘सोनाक्षी सिन्हा तो मुस्लिम है, वो परेड में क्यों गई है.. उसको तो पाकिस्तानी परेड में जाना चाहिए।’ बता दें कि वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा को पति जहीर इकबाल के साथ देखने से लोग नाखुश हैं।
चार दशक से चलती आ रही परंपरा
गौरतलब है कि न्यूयॉर्क सिटी में हर साल भारत की आजादी का जश्न मनाने के लिए इंडिया डे परेड निकाली जाती है। पिछले चार दशक से चली आ रही इस परंपरा के अंतर्गत इस साल 42वीं इंडिया डे परेड को सेलिब्रेट किया गया है। हालांकि परेड में राम मंदिर की झांकी को शामिल करने के लिए काफी बवाल भी हुआ। भारतीय अमेरिकी मुसलमानों का प्रतिनिधित्व कर रहे लोगों ने राम मंदिर झांकी पर आपत्ति जताई लेकिन उनकी बात को अस्वीकार कर दिया गया था।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
1 hr agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
2 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
3 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
3 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
5 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
7 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
10 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
10 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines