New Year 2026: न्यू ईयर 2026 बॉलीवुड के लिए शानदार साबित होने वाला है. इस साल कई बड़ी एक्शन फिल्मों सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं. पहले से ही इन फिल्मों का बज ऑडियंस में देखने को मिल रहा है. फैंस इन एक्शन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं इससे तो तय है कि साल 2026 एक्शन फिल्मों के ही नाम रहने वाला है. इस साल सलमान खान से लेकर शाहरुख खान की फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. चलिए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है?
मर्दानी 3
रानी मुखर्जी की एक्शन फिल्म ‘मर्दानी 3’ भी इस साल सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर जारी कर फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील कर दी है. रानी मुखर्जी की ये एक्शन फिल्म 27 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. रानी मुखर्जी फिल्म में एक बार फिर पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं.
यह भी पढ़ें: Spirit First Look: जख्मी प्रभास, बेखौफ सिगरेट सुलगाती तृप्ति डिमरी; ‘एनिमल’ से भी खूखांर ‘स्पिरिट’!
किंग
शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ भी इसी साल 2026 में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में एक बार फिर शाहरुख खान एक्शन फॉर्म में दिखाई देंगे. वहीं इस फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं. सुहाना खान और शाहरुख खान के साथ-साथ फिल्म में दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी लीड रोल में नजर आएंगे.
बैटल ऑफ गलवान
सलमान खान की एक्शन फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ भी इसी साल 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का पहला टीजर भी जारी कर दिया है, जिसे देखने के बाद सलमान खान के फैंस के बीच बेसब्री और बढ़ गई है. इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं.
रिवेंज
रणवीर सिंह की इस साल रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने इतिहास रच दिया, वहीं अब ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट भी रिलीज होने को तैयार है. इस फिल्म का नाम ‘रिवेंज’ है और ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. ‘धुरंधर’ के क्लाइमैक्स में ही मेकर्स ने इस फिल्म की अनाउंसमेंट की है और इसके बाद से ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर क्रेज बढ़ गया है.
यह भी पढ़ें: 21 की एक्ट्रेस के हैं शाही ठाठ, महल जैसे घर में रहती हैं Bigg Boss 19 की ये हसीना
अल्फा
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ भी इसी साल 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में आलिया और शरवरी दोनों ही फुल एक्शन सीन्स करती दिखाई देंगी. ये फिल्म भी 17 अप्रैल को ही सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. अगर ऐसा होता है तो 17 अप्रैल को ‘अल्फा’ और ‘बैटल ऑफ गलवान’ के बीच तगड़ा क्लैश देखने को मिलेगा.
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
36 mins agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 hr agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines