Janhvi Kapoor की फिल्म 'मिली' का नया गाना 'तुम भी राही' रिलीज, ए आर रहमान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने बनाया सॉन्ग

Janhvi Kapoor की फिल्म 'मिली' का नया गाना 'तुम भी राही' रिलीज, ए आर रहमान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने बनाया सॉन्ग

Janhvi Kapoor की फिल्म 'मिली' का नया गाना 'तुम भी राही' रिलीज, ए आर रहमान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने बनाया सॉन्ग

मुंबई: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की अपकमिंग सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म ‘मिली’ (Mili) का नया गाना सामने आया है। मेकर्स ने गुरुवार को ‘तुम भी रही’ (Tum Bhi Raahi) नाम के गाने को रिलीज किया।

विज्ञापन

ए आर रहमान और शाशा तिरुपति ने मिलकर गाने में अपनी आवाज दी है, वहीं एआर रहमान ने इसे कम्पोज भी किया है। जावेद अख्तर ने इसके बोल लिखे हैं। मथुकुट्टी जेवियर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी कौशल और मनोज पाहवा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन

‘मिली’ जान्हवी का अपने पिता बोनी कपूर के साथ पहला प्रोफेशनल को-लैबोरेशन है। 2019 की मलयालम फिल्म ‘हेलेन’ की रीमेक ‘मिली’ को एक सर्वाइवर-थ्रिलर बताया जा रहा है। यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

‘मिली’ के अलावा, जान्हवी वरुण धवन के साथ एक फिल्म ‘बवाल’ में दिखाई देंगी। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ये फिल्म 7 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए तैयार है। इसके अलावा उनके पास करण जौहर की ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ भी है, जिसमें वो राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए भी जान्हवी खूब मेहनत कर रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ