New OTT Release On Weekend: भई वीकेंड आ गया है और कुछ एंटरटेनमेंट होना तो बनता है। पूरे हफ्ते की बोरियत मिटाने के लिए अगर आप भी इस बार ओटीटी पर कुछ अलग देखना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। जी हां, इस बार ओटीटी पर मनोरंजन का धमाका होने वाला है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला कैसे, तो भई कई कमाल की फिल्में जो रिलीज हो चुकी हैं। अगर आप भी अपने शनिवार को बोरियत से बाहर करना चाहते हैं, तो 14 जून को रिलीज हो चुकी इन फिल्मों और सीरीज से आप अपना मनोरंजन कर सकते हैं, तो फिर देर किस बात की है? आइए जानते हैं…
इस वीकेंड ओटीटी पर मिलेंगी ये फिल्में-सीरीज
अल्ट्रामैन: राइजिंग
कुछ दिनों पहले नेटफ्लिक्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर अल्ट्रामैन: राइजिंग का ट्रेलर रिलीज किया था, जिसे देखकर लोगों में इसके लिए एक्साइटमेंट बढ़ गई थी। वहीं, अब इसके रिलीज होने का इंतजार भी खत्म हो चुका है। जी हां, 14 जून को नेटफ्लिक्स पर अल्ट्रामैन: राइजिंग स्ट्रीम हो चुकी है। बता दें कि इसका निर्देशन शैनन टिंडल ने किया है और इस एनिमेटेड सुपरहीरो फिल्म में क्रिस्टोफर सीन, केन सातो के रोल में हैं। इसके अलावा फिल्म में गेडे वतनबे, टैमलिन टोमिता, कीन यंग और जूलिया हैरिमैन की भी आवाज है।
लव की अरेंज मैरिज
वीकेंड है भई तो कुछ लोगों को रोमांस और कॉमेडी देखने का मन भी करता है। अगर आप भी ऐसा ही कुछ खोज रहे हैं, तो ये फिल्म आपके लिए बेस्ट हो सकती है। जी हां, इसमें आपको रोमांस और कॉमेडी दोनों का तड़का मिलेगा। वहीं, अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो ये एक छोटे शहर से शुरू होगी। फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें अवनीत कौर और सनी सिंह नजर आने वाले हैं। फिल्म में सनी सिंह ने लव का रोल अदा किया है और अवनीत इशिका का किरदार निभा रही है। इसके अलावा फिल्म में राजपाल यादव, अन्नू कपूर और सुप्रिया पाठक भी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। इशिका और लव की ये लव स्टोरी 14 जून को जी5 पर रिलीज हो चुकी है।
गैंग्स ऑफ गोदावरी
अगर आप भी कोई तेलुगु एक्शन ड्रामा देखने के लिए बेकरार हैं, तो भई परेशान नहीं हों। आपके लिए भी नेटफ्लिक्स पर कमाल की फिल्म रिलीज हो चुकी है। जी हां, 14 जून को तेलुगु एक्शन फिल्म ‘गैंग्स ऑफ गोदावरी’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है। इस फिल्म को तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में स्ट्रीम किया गया है। वहीं, अगर फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें विश्वक सेन, अंजलि, नेहा शेट्टी, नासर, पी. साई कुमार और हाइपर आदी अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।
यक्षिणी
अगर कोई हॉरर-कॉमेडी देखने का मन है तो भई इसके लिए आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार का रुख करना होगा। जी हां, 14 जून को हॉरर-कॉमेडी वेब सीरीज ‘यक्षिणी’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। इस सीरीज में आपको ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’ जैसी प्रेम कहानी देखने को मिलेगी। सीरीज में दिखाया जाएगा कि एक श्रापित व्यक्ति एक सुंदर-सी लड़की से मिलता है।
यह भी पढ़ें- Orry से शादी करना चाहती हैं Urfi Javed? दोनों ने कैमरे के सामने कबूली दिल की बात!
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
7 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
8 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
9 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines