Ranveer Singh Saves Girl From Mob: अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस इवेंट में रणवीर सिंह भी शामिल हुए और इसी दौरान एक्टर का एक दिल छूने वाला मूमेंट भी देखने को मिला, जिसकी अब सोशल मीडिया पर हर तरफ काफी तारीफ की जा रही है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
रणवीर सिंह ने बच्ची को भीड़ से बचाया
दरअसल इवेंट के दौरान जब रणवीर सिंह अपने फैंस से मिलने पहुंचे, तब उन्होंने देखा कि एक छोटी बच्ची भीड़ में फंस गई है और बहुत रो रही है। बिना किसी हिचकिचाहट के, रणवीर ने तुरंत उसकी मदद की। उन्होंने बच्ची को गोद में उठाया और उसे सेफली उसकी मां के पास पहुंचाया। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और लोग रणवीर के इस जेस्चर की काफी तारीफ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर आए रिएक्शन्स
रणवीर के इस नेक काम को लेकर फैंस ने भी सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सिंबा अब सुपरमैन बन गया है’, जबकि दूसरे ने मजाक में कहा, ‘पापा बनने का असर है।’ कई लोगों ने इस घटना के बाद रणवीर की तारीफ की, ये कहते हुए कि वो एक अच्छे पिता बन गए हैं। एक यूजर ने लिखा कि ‘इसीलिए भगवान ने उन्हें बेटी दी है, वो इसके लायक हैं।’
फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज डेट
अब बात करें ‘सिंघम अगेन’ की, तो ये एक मल्टी-स्टारर फिल्म है जो दिवाली पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े नाम शामिल हैं। ये फिल्म कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ से भी टकराएगी, जिससे इस दीवाली के बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाएगा।
रणवीर सिंह का आखिरी प्रोजेक्ट
इससे पहले, रणवीर सिंह को ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में आलिया भट्ट के साथ देखा गया था। उनके पास ‘सिंघम अगेन’ के अलावा ‘डॉन 3’ जैसी बड़ी फिल्में भी हैं, जो दर्शकों के बीच चर्चाओं का विषय बनी हुई हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 का घर बना अखाड़ा, Chum Darang के बाद अब Vivian Dsena से भिड़े Shehzada Dhami
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
20 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines