हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'ड्रम में राजा...', साहिल-मुस्कान केस पर रिलीज हुआ भोजपुरी गाना, इंटरनेट पर हो रही थू-थू

हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री हो या फिर साउथ या भोजपुरी ही क्यों ना हो? सबकी अपनी अलग फैन-फॉलोइंग है और सभी अपनी-अपनी भाषाओं में गाने रिलीज करते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री ने ‘ड्रम में राजा’ नाम का एक गाना रिलीज किया है, जो चर्चा में है।

विज्ञापन
Drum Me Raja

पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या के आरोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला अभी भी चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों की बातें हो रही हैं, लेकिन अब तो म्यूजिक इंडस्ट्री में भी इनकी चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं बल्कि इस पर तो भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री ने गाना तक रिलीज कर दिया है। हालांकि, लोगों को ये बिल्कुल रास नहीं आ रहा है और सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब बातें हो रही हैं।

‘ड्रम में राजा’ नाम का गाना रिलीज

दरअसल, यूट्यूब पर Born Music Bhojpuri नाम के एक अकाउंट ने #Video – ‘ड्रम में राजा’ नाम का एक म्यूजिक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो सॉन्ग भोजपुरी में हैं और इसे गोल्डी यादव ने गाया है। वीडियो को 6 अप्रैल 2025 को शेयर किया गया है। वहीं, अब इसको लेकर इंटरनेट पर यूजर्स ने अपनी-अपनी राय दी है। लोगों को इस तरह के केस पर बना गाना ‘ड्रम में राजा’ पसंद नहीं आ रहा है।

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

एक यूजर ने इस पर अपना रिएक्शन देते हुए लिखा कि पूरी ट्यून के साथ गाया है। दूसरे यूजर ने लिखा कि फ्रिज में रानी जी यह भी गाना बनाना चाहिए इसे। तीसरे यूजर ने कहा कि किसी की मौत पर हंसना और उस घटना पर इस तरह के पार्टी जैसे गाने बनाना गलत है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि सौरभ राजपूत का अपमान करने वाले ये MF, क्या इन्हें शर्म नहीं आती? अगर वो इनके परिवार से है तो क्या होगा? क्या उन पर कोई कार्रवाई हुई?

Drum Me Raja

क्या बोले लोग?

इसके अलावा एक अन्य ने कहा कि एक इंसान की मौत से पैसे कमाने का ये तरीका बेहद गलत है। एक और ने कहा कि ड्रम तो ट्रेंडिंग में आ गया। एक ने लिखा कि बाद में ड्रम में मिले, उससे तो अच्छा ही है। एक ने कहा कि इन लोगों को शर्म आनी चाहिए। वहीं, अगर गाने की बात करें तो इस गाने को खबर लिखे जाने तक 74,024 व्यूज मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें- ब्रेस्ट कैंसर के दर्द के बीच ताहिरा कश्यप ने शेयर की तस्वीर, लिखा-ठीक हो रही हूं…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें