नई दिल्ली: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे। टेलीविजन पर एक लंबा सफर तय करने वाले राजू कॉमेडी के किंग कहे जाते थे। राजू टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा थे। हाल ही में, उनके साथ शो में पार्टीसिपेट करने वाले विंदू दारा सिंह ने राजू के साथ बिताए समय को याद किया। साथ ही शो से जुड़े कई राज भी खोले और कहा कि राजू को कभी वैसा नहीं देखा जैसा उस दिन देखा। ऐसा क्यों कहा, इसके लिए आगे पढ़ें…
उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, ‘वह एक खुश आत्मा हैं और उनकी वजह से मेरा बिग बॉस का सफर काफी आसान हो गया। वह मुझे पूरे दिन हंसाते थे, वास्तव में, हम सभी को।’ बता दें कि इस शो को विंदू ने जीत लिया था, जबकि राजू शीर्ष 8 में पहुंचे थे।
लड़ते-झगड़ते थे, लेकिन राजू ने तब भी हंसाया
विंदू ने याद किया कि बिग बॉस के घर का माहौल ऐसा था कि लोग एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते रहते थे लेकिन उस तनाव के बीच भी राजू ने हमेशा सभी को हंसाया। विंदू ने याद किया कि शो में राजू का कमाल आर खान के साथ बहुत बड़ा झगड़ा हुआ था, लेकिन कंटेंट सही नहीं होने के कारण उसे टेलीकास्ट नहीं किया गया था।
तब से पहले कभी राजू को ‘ऐसा’ नहीं देखा
विंदू ने कहा, ‘मुझे अभी भी कमाल राशिद खान के साथ उनकी लड़ाई याद है। और उस समय मैं राजू को गुस्से में देखकर चौंक गया था। उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने वाकई केआरके को उसकी जगह दिखा दी। लेकिन इसका प्रसारण नहीं किया क्योंकि इसमें बहुत सारी गलत चीजें थी।’
उन्होंने आगे कहा, ‘जब आप ऐसे व्यक्ति के बारे में सोचते हैं तो आपको लगता है कि कॉमेडी का मजा ही कुछ और है। लेकिन जब वह गुस्से में थे, तो उन्होंने केआरके को सचमुच हिलाकर रख दिया।’ विंदू दारा सिंह ने कहा कि मैंने हमेशा ही राजू को कॉमेडी करते हुए देखा था, लेकिन पहली बार मैंने उसे काफी गुस्से में देखा था।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
6 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
10 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
12 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
12 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
13 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
14 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
15 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
16 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines