Sana Khan Thoughts on Postpartum Depression: पूर्व एक्ट्रेस सना खान ने हाल ही में एक गंभीर बीमारी पोस्टमार्टम डिप्रेशन का जिक्र किया था, जिसका सामना उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान किया था। सना खान ने कुछ विचार जाहिर किए थे, जिसपर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। क्या है पूरा मामला और आखिर क्यों सना को ट्रोल किया गया। ये बीमारी क्या है, चलिए आपको सबकुछ बताते हैं।
सना खान ने व्लॉग के किया शेयर
दरअसल सना खान ने अपना हाल ही के व्लॉग में शेयर किया था कि पोस्टपार्टम डिप्रेशन का उन्हें सामना करना पड़ा था। सना खान ने एक हिस्से में माताओं से अपील करते हुए कहा कि वो पोस्टपार्टम डिप्रेशन पर ज्यादा ध्यान न दें। उनका कहना था कि इस बारे में ज्यादा सोचना इस समस्या को और बढ़ा सकता है। उन्होंने अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा, ‘मैं चाहती हूं कि कोई भी मां इस परेशानी से न गुजरे, लेकिन अगर कोई इस मुश्किल से जूझ रहा है तो उसे ज्यादा सोचना नहीं चाहिए।
उन्होंने कहा था, ‘इसे जाने दें क्योंकि आखिरकार ये आपकी मानसिक स्थिति को प्रभावित करता है।’ सना ने इस दौरान अपने जीवन में आए बदलावों का भी जिक्र किया, जैसे कि नींद में बदलाव और बच्चे के रोने के कारण रात भर जागना।’
सना खान हो गईं ट्रोल
सना की इन बातों पर यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन्स आने लगे। कई यूजर्स ने उनके बयान को हल्के और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति असंवेदनशील बताया। एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए कहा, ‘ये कैसी मूर्खता है? अब वो ये बेतुकी बातें सिर्फ ध्यान आकर्षित करने के लिए कह रही हैं। लोगों को अब उनकी बातों को ज्यादा तवज्जो नहीं देनी चाहिए।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्यों कोई भी सेलिब्रिटी मानसिक स्वास्थ्य पर बात करना चाहता है, जबकि वो इस बारे में कुछ नहीं जानते? किसने उनसे पूछा था?”
क्या है पोस्टमार्टम डिप्रेशन?
संबंधित खबरें
अभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
51 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 hr agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
2 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
2 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines