The Railway Men trends across 36 countries: आजकल वेब सीरीज का लोगों में अलग ही क्रेज बना हुआ है। आज के समय में बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जो वेब सीरीज को बहुत पसंद कर रहे हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर एक सीरीज आई है, जिसका नाम है ‘द रेलवे मैन’।
18 नवंबर को रिलीज हुई इस सीरीज ने धमाल मचा रखा है। भारत सहित ये वेब सीरीज 36 देशों में ट्रेंड कर रही है और इसने नेटफ्लिक्स पर भी अपना जलवा बना रखा है।
यह भी पढ़ें- Salaar और Dunki के टकराव को लेकर बोले Prashanth Neel, कहा- ‘हमें सबसे बड़ा डर…’
The Railway Men का दुनियाभर में चला जादू
जी हां, महज अपनी रिलीज के दूसरे हफ्ते में ही ‘द रेलवे मैन’ ने नेटफ्लिक्स की वैश्विक गैर-अंग्रेजी टीवी सूची में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। साथ ही ये सीरीज 36 देशों में ट्रेंड कर रही है। हर कोई इसकी खूब तारीफ कर रहा है। बता दें कि दुनियाभर के फैंस पर अपना जादू चलाने वाली इस सीरीज में आर माधवन, के के मेनन, दिव्येंदु और बाबिल खान सहित शानदार कलाकारों ने अपना जलवा दिखाया है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित सीरीज की कहानी
वहीं, अगर इस सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित है। इस सीरीज में गैस लीक के दौरान चार रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ और हिम्मत की कहानी को दर्शाया गया है। सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे लोगों की जान बचाने के लिए उन्होंने अपनी जान भी दाव पर लगाई।
सीरीज के चार अहम रोल
बता दें कि “द रेलवे मेन” में आर. माधवन, रति पांडे के रोल में है, जो भारतीय रेलवे के भीतर पश्चिम मध्य रेलवे क्षेत्र की देखरेख करने वाले महाप्रबंधक का किरदार निभा रहे हैं। के के मेनन ने इफ्तिकार सिद्दीकी का किरदार निभाया हैं, जो भोपाल जंक्शन रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर का रोल अदा कर रहे हैं।
गुमनाम नायकों को हमारी श्रद्धांजलि- आर माधवन
दिव्येंदु एक डकैत बलदेव के किरदार में हैं, जबकि बाबिल खान एक अनुभवहीन लोको पायलट इमाद रियाज का किरदार निभा रहे हैं। इस सीरीज को लेकर आर माधवन ने कहा कि द रेलवे मैन का हिस्सा बनना सिर्फ एक किरदार निभाने के बारे में नहीं था; कई मायनों में, यह उन गुमनाम नायकों को हमारी श्रद्धांजलि थी, जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगा दी।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
4 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
9 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
10 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
11 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
12 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
13 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
14 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
15 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines