Netflix Web Series Kaala Paani Trailer: मोना सिंह (Mona Singh) और आशुतोष गोवारिक (Ashutosh Gowariker) की अपकमिंग वेब सीरीज ‘काला पानी’ (Kaala Paani) का नया ट्रेलर सामने आ गया है। कुछ देर पहले ही ‘काला पानी’ से आशुतोष गोवारिक की एक्टिंग का जलवा देखने को मिला। ट्रेलर में आशुतोष Admiral Zibran Qadri के किरादर में नज़र आ रहे हैं। इस छोटे से वीडियो में उनकी एक्टिंग, उनके एक्सप्रेशन और डायलॉग डिलीवरी देख फैंस दंग रह गए हैं। हर मकिसी की एक्साइटमेंट अब सीरीज को देखने के लिए बढ़ गई है।
कब स्ट्राम होगी सीरीज
बता दें, ये सीरीज 18 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो जाएगी। इस सीरीज के जरिए आशुतोष लम्बे समय बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने वाले हैं। वो बेहतरीन एक्टर होने के साथ जानें-मानें फिल्म डायरेक्टर भी हैं। लेकिन अब वो इस प्रोजेक्ट के जरिए 7 साल बाद एक्टर के रूप में वापसी करने जा रहे हैं। इस सीरीज में वो एक बेहद बड़ा और अहम किरदार निभाने वाले हैं। ये सरवाइवल ड्रामा वेब सीरीज सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर होने वाली है। इसमें आपको देखने को मिलेगा कि कैसे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के काला पानी में लोग सर्वाइव करेंगे।
क्या है कहानी?
आप देखेंगे कि एक बीमारी फैलेगी जिसकी वजह से लोगों के मुंह से खून से काला खून आएगा। मोना सिंह जहां ‘काला पानी’ में डॉक्टर का रोल प्ले करेंगी। वहीं, आशुतोष एडमिरल जिब्रान कादरी के किरदार में दिखाई देंगे। अब इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। सब लोग उसे देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। इस सरवाइवल ड्रामा से ऑडियंस को एंटरटेनमेंट की डोज़ मिलना तो तय है।
आशुतोष क्यों हुए इसके लिए राज़ी?
बता दें, मुंबई में जब ‘काला पानी’ का ट्रेलर लांच हुआ तो आशुतोष गोवारिकर ने खुलकर इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने की वजह बताई। उन्होंने कहा, इसमें काम करने की सबसे बड़ी वजह समीर सक्सेना, अमित और विश्वपति सरकार हैं। जब इन तीनों में मुझे इसका ऑफर दिया तो मुझे इस सीरीज की कहानी बहुत पसंद आई। ‘काला पानी’ की अपनी एक दुनिया है और मैं इस तरह की दिलचस्प कहानी का हिस्सा बनना चाहता था।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
6 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
8 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
10 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
11 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
12 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
13 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
13 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
14 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines