Netflix Crime Documentries in India: 13 सितंबर को विक्रांत मैसी की फिल्म सेक्टर 36 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है जो कि नोएडा के निठारी कांड से प्रेरित है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और फिल्म के एक्टर्स की काफी तारीफ की जा रही है। इसी तरह नेटफ्लिक्स पर भारत की कई ऐसी क्राइम डॉक्यूमेंट्री फिल्में मौजूद हैं जिन्हें देखकर आपका सिर घूम सकता है। चलिए आपको 5 ऐसी डॉक्यूमेंट्री के बारे में बताते हैं जो आपको जरूर देखनी चाहिए।
हाउस ऑफ सीक्रेट्स: द बुराड़ी डेथ्स (House of Secrets: The Burari Deaths)
दिल्ली के बुराड़ी इलाके में साल 2018 में हुई 11 लोगों की रहस्यमयी मौत ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया था। एक ही घर में रह रहे एक परिवार ही परिवार के 11 सदस्यों का एक साथ फांसी के फंदे पर झूलता पाया जाना हर किसी के लिए रहस्य था। नेटफ्लिक्स पर साल 2021 में रिलीज हुई इस क्राइम डॉक्यूमेंट्री में यही रहस्यमयी कहानी दिखाई गई है। इसे लीना यादव और अनुभव चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था।
इंडियन प्रीडेटर: द बुचर ऑफ दिल्ली (Indian Predator: The Butcher Of Delhi)
बिहार का रहने वाला शख्स दिल्ली में आकर खौफनाक हत्यारा बन जाता है, जिसने लोगों को मौत के घाट उतारकर उनके शरीर के टुकड़ों को शहर में हर तरफ फेंक दिया था। ये हत्यारा दिमाग से इतना सनकी था कि लोगों की हत्या कर तिहाड़ जेल के सामने उनकी लाश फेंककर आ जाता था।इतना ही नहीं इसके बाद पुलिस को खुली चुनौती देता था कि अगर पकड़ सकते हो तो मुझे पकड़ लो। सनकी किलर चंद्रकां झा की कहानी पर बेस्ट इस डॉक्यूमेंट्री को आयशा सूद ने डायरेक्ट किया था जो साल 2022 में रिलीज हुई थी।
हंट फॉर वीरप्पन (Hunt for Veerapan)
साल 2023 में आई इस डॉक्यूमेंट्री में दक्षिण भारत के तस्कर वीरप्पन की कहानी दिखाई गई है, जिसने अपराधों से सनसनी मचाकर रख दी थीष बताया जाता है कि उसने सैकड़ों लोगों को मौत के घाट उतारने के साथ-साथ 2000 से ज्यादा हाथियों का भी शिकार किया था। वीरप्पन का तामिलनाडु स्पेशल टास्क फोर्स ने एनकाउंटर कर दिया था।
‘द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ’ (The Indrani Mukherjea: Burried Truth)
साल 2015 में अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में इंद्राणी मुखर्जी की गिरफ्तारी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इंद्राणी मुखर्जी ने नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ’ में शीना बोरा हत्याकांड के बारे में कई खुलासे किए हैं। ये डॉक्यूमेंट्री इसी साल फरवरी में रिलीज हुई थी।
मर्डर इन ए कोर्टरूम (Murder in a Courtroom)
साल 2004 में नागपुर में घटित एक दिल दहला देने वाली घटना ने न सिर्फ शहर को झकझोर कर रख दिया, बल्कि पूरा देश इससे सहम उठा था। साल 2022 में नेटफ्लिक्स की नई डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘Indian Predator: Murder in a Courtroom’ के जरिए भरत कालीचरण यादव उर्फ अक्कू यादव नाम के खौफनाक अपराधी के अंत की दास्तां दिखाई गई है जिसने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
5 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
6 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines