Netflix Trending Movies in India: अगर आप भी वीकेंड पर घर में रहकर ही फिल्में देखने के शौकीन हैं तो हम आपके लिए नेटफ्लिक्स की कुछ फिल्में लाए हैं। ये फिल्में भारत में ट्रेंड कर रही हैं। वहीं अपने फ्री टाइम में आप इन फिल्मों को आराम से बिंज वॉच कर सकते हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्में शामिल हैं। आइए आपको भी बताते हैं कौन-कौन सी फिल्में इस लिस्ट में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Raanjhanaa के बाद सिनेमा में घुसने लगा AI, इन फिल्मों में धड़ल्ले से हुआ इस्तेमाल
Thammudu
साउथ की ये एक्शन कॉमेडी मूवी पहले नंबर पर नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है। इसमें आपको भाई-बहन के गहरे रिश्ते को दिखाया गया है। वहीं ये मूवी रक्षा बंधन पर ये मूवी अपने भाई-बहनों के साथ देखने के लिए परफेक्ट चॉइस है। इसे वेणु श्रीराम ने डायरेक्ट किया है।
My Oxford Year
ये अमेरिकन रोमांटिक कॉमेडी मूवी भी नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है। इयान मॉरिस के डायरेक्शन में बनी ये मूवी वीकेंड पर देखने के लिए बेहतरीन चॉइस है। आप इस मूवी को अपने पार्टनर के साथ भी आराम से बैठकर देख सकते हैं।
Raid 2
अजय देवगन और रितेश देशमुख की ये थ्रिलर ड्रामा फिल्म भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। इस मूवी को आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं। इस मूवी को राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। वहीं मूवी में अजय और रितेश के साथ-साथ वाणी कपूर और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिका में हैं।
Aap Jaisa Koi
आर माधवन और फातिमा सना शेख की ये मूवी भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। ये मूवी एक रोमांटिक ड्रामा मूवी है। जिसमें आपको बराबरी का प्यार पाने की लड़ाई देखने को मिलेगी। इस मूवी को विवेक सोनी ने डायरेक्ट किया है।
Until Dawn
एला रुबिन की ये अमेरिकन हॉरर मूवी भी भारत में छाई हुई है। इसे डेविड एफ सैंडबर्ग ने डायरेक्ट किया है। वहीं मूवी में एला रुबन के साथ-साथ मैया मिशेल और पीटर स्टॉर्मारे लीड रोल में हैं। बिंज वॉच करने के लिए ये मूवी एकदम बेस्ट है। वहीं इसे आप अपने फ्रेंड्स के साथ भी बैठकर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: OTT पर दस्तक देने जा रहीं ये 5 फिल्में-सीरीज, थ्रिलर-सस्पेंस और ड्रामा सब मिलेगा एक साथ!
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
11 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines