Netflix Top Trending Movie: अगर आप भी इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में घर बैठकर ही मूवीज एन्जॉय करना चाहते हैं तो हम आपके लिए नेटफ्लिक्स की ट्रेडिंग मूवी लेकर आए हैं। ये मूवी स्ट्रीम होते ही पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है। वहीं मूवी में आपको रोमांस और कॉमेडी का भरपूर डोज मिलेगा, जिसे देखकर आप भी मूवी के लीड एक्टर्स के फैन हो जाएंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि हम किस मूवी की बात कर रहे हैं तो आपको बता दें हम ‘ओहो एंथन बेबी’ की बात कर रहे हैं। ये मूवी सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद नेटफ्लिक्स पर भी छा गई है। चलिए मूवी से जुड़ी कुछ अहम बातें भी जानते हैं।
यह भी पढ़ें: Netflix से जल्द हटने जा रही हैं ये 5 फिल्में, Sridevi की मूवी का नाम भी लिस्ट में शामिल
क्या है मूवी की कहानी?
कृष्णकुमार रामकुमार के डायरेक्शन में बनी ये मूवी 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मूवी में रुद्र और मिथिला पालकर लीड रोल में नजर आए हैं। इसमें एक ऐसे लड़के अश्विन की कहानी को दिखाया गया है जो एक फिल्ममेकर होता है और वो अपनी गर्लफ्रेंड से अपने ईगो की वजह से अलग हो जाता है। वहीं वो अपनी लव स्टोरी पर एक मूवी बनाने का भी सोचता है। इस दौरान अश्विन की मुलाकात फिल्म के मशहूर एक्टर विष्णु विशाल से होती है, जिसे वो अपनी रियल लाइफ स्टोरी को फिल्म की कहानी बोलकर सुनाता है।
मूड लाइट करने वाले सीन्स
वहीं इसके बाद वो विष्णु विशाल को बता देता है कि ये कहानी दरअसल उसकी रियल लाइफ पर आधारित है। लेकिन ये कहानी अधूरी होती है जिसे पूरा करने के लिए वो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से माफी मांगने वापस जाता है। पूरी मूवी अश्विन और उसकी गर्लफ्रेंड मीरा के इर्द-गिर्द ही घूमती है। वहीं मूवी में ऐसे कई सीन्स हैं जिन्हें देखकर आपका मूड लाइट कर देते हैं। क्लाइमैक्स देखकर आपके फेस पर एक अलग ही स्माइल नजर आती है।
मूवी में कौन-कौन?
मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें रुद्र और मिथिला पालकर ने अश्विन और मीरा का किरदार बखूबी निभाया है। वहीं रियल लाइफ एक्टर विष्णु विशाल ने इस मूवी में विष्णु विशाल का ही किरदार निभाया है, जो काफी इंटरेस्टिंग होता है। मूवी में इन सितारों के अलावा अंजू कुरियन, मिस्किन, रेडिन किंग्सले, करुणाकरण और गीता कैलासम भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। वहीं ये मूवी नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है। फ्री टाइम में देखने के लिए ये बेस्ट चॉइस है।
यह भी पढ़ें: Netflix पर भारत में ट्रेंड कर रहीं ये 5 फिल्में, बॉलीवुड से हॉलीवुड तक की फिल्में लिस्ट में शामिल
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines