Netflix Top Search Film: ओटीटी पर कई फिल्में ऐसी होती हैं, जिन्हें लोगों का बेहद कमाल का रिस्पॉन्स मिलता है. ओटीटी रिलीज के बाद भी ये फिल्में टॉप सर्च में रहती हैं. आज हम आपको नेटफ्लिक्स की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो साल 2024 में रिलीज हुई थी, लेकिन अभी भी वो नेटफ्लिक्स के टॉप सर्च में बनी हुई है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
फिल्म ‘लकी भास्कर’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘लकी भास्कर’ है. ये फिल्म अभी भी नेटफ्लिक्स के टॉप सर्च में बनी हुई है. इसका मतलब साफ है कि इसे अभी भी लोगों का कमाल का रिस्पॉन्स मिल रहा है. 2 घंटे 31 मिनट की इस फिल्म में आपको देखने को मिलेगी की कैसे एक बैंक में काम करने वाला एक मामूली इंसान अमीर बन जाता है.
फिल्म की कहानी
फिल्म ‘लकी भास्कर’ की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में एक मिडिल-क्लास बैंक क्लर्क की कहानी है, जो जल्दी अमीर बनने के लिए मनी लॉन्ड्रिंग जैसे वित्तीय घोटालों में शामिल हो जाता है. साल 1980 के दशक में भास्कर कुमार अपनी नौकरी से निराश और कर्ज से परेशान होकर पैसों के लिए गलत रास्ते चुनता है, जिससे उसके लाइफ में कई बड़ी मुश्किलें आ जाती हैं.
दुलकर सलमान लीड रोल में
इस फिल्म में दुलकर सलमान ने लीड रोल अदा किया है. फिल्म में दुलकर ने बेहद कमाल का काम किया है और उनके इस रोल के लिए उन्हें खूब तारीफें भी मिली हैं. इतना ही नहीं बल्कि दुलकर की ये फिल्म उनके करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक साबित हुई.
आईएमडीबी रेटिंग
फिल्म को लोगों ने बेहद पसंद किया और इसे ओटीटी पर अभी भी प्यार मिल रहा है. इसके अलावा अगर फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म को 10 में से 8 की रेटिंग मिली है. बता दें कि ये फिल्म साल 2024 में 31 अक्टूबर को रिलीज हुई थी.
यह भी पढ़ें- बैक टू बैक दी हिट फिल्में, भोजपुरी सिनेमा पर राज करने वाली ये टॉप एक्ट्रेस कौन?
संबंधित खबरें
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
35 mins ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
1 hr agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
2 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
2 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
3 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
3 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
20 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
23 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines