Netflix Top 5 Trending Shows in India: अगर आप भी मूवीज देख-देखकर बोर हो गए हैं और कुछ अच्छे शोज की तलाश में हैं तो हम आपके लिए नेटफ्लिक्स के ट्रेडिंग शोज लेकर आए हैं। इन शोज को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं। वहीं इनमें आपको सस्पेंस, ड्रामा, कॉमेडी और एक्शन का भरपूर डोज मिलेगा। सोशल मीडिया पर भी इन शोज के खूब चर्चे हो रहे हैं। इसमें कपिल शर्मा से लेकर वाणी कपूर तक के शो शामिल हैं। चलिए जानते हैं नेटफ्लिक्स पर भारत में ट्रेंड हो रहे शोज की लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?
यह भी पढ़ें: Netflix से जल्द हटने जा रही हैं ये 5 फिल्में, Sridevi की मूवी का नाम भी लिस्ट में शामिल
Wednesday 2
जेना ओर्टेगा के इस हॉरर शो का दूसरा सीजन जारी किया गया है। हाल ही में रिलीज हुए इस शो ने ऑडियंस के दिल में अपनी जगह बना ली है। ये शो नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। अगर आप किसी अलग की तलाश में हैं तो ये शो आपके लिए परफेक्ट चॉइस है। इसमें जेना ओर्टेगा के साथ-साथ एम्मा मायर्स और पर्सी हाइन्स व्हाइट भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं।
The Great Indian Kapil Sharma Show
कपिल शर्मा के इस कॉमेडी शो का तीसरा सीजन रिलीज किया गया है। इस शो में बॉलीवुड के कई सेलेब्स मेहमान बनकर आते हैं और कपिल शर्मा की टीम के साथ ऑडियंस को एंटरटेन करते हैं। हाल ही में शो में रक्षाबंधन स्पेशल हुआ, जहां हुमा कुरैशी-साकिब सलीम और शिल्पा-शमिता शेट्टी गेस्ट बनकर आए।
Mandala Murders
वाणी कपूर का ये थ्रिलर शो नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इसमें मर्डर मिस्ट्री के बारे में दिखाया गया है। वहीं कास्ट की बात करें तो इसमें वाणी के साथ-साथ सुरवीन चावला, श्रिया पिलगांवकर और वैभव राज गुप्ता लीड रोल में नजर आ रहे हैं। आप इसे अपने फ्री टाइम में आराम से बैठकर देख सकते हैं।
Beyond The Bar
ये कोरियन शो भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। भारत में ये चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं अगर आपने ये अभी तक नहीं देखा है तो आज ही इसे अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें। इसमें जंग चाए-योन और ली जिन-वूक लीड रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं इस शो में आपको वर्क कल्चर के बारे में देखने को मिलेगा।
Untamed
नेटफ्लिक्स पर ये अमेरिकन मर्डर मिस्ट्री शो 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इसकी कास्ट की बात की जाए तो इस शो में एरिक बाना, लिली सैंटियागो, रोजमेरी डेविट और सैम नील मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। वहीं इसे थॉमस बेजुचा, निक मर्फी और नीसा हार्डिमैन डायरेक्ट किया है।
यह भी पढ़ें: Netflix पर भारत में ट्रेंड कर रहीं ये 5 फिल्में, बॉलीवुड से हॉलीवुड तक की फिल्में लिस्ट में शामिल
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines