Netflix Top 5 Trending Movies: इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हो रही हैं। सिनेमाघरों में रिलीज हो रही फिल्मों को उतना ज्यादा देखा नहीं जा रहा जितना कि ओटीटी पर देखा जा रहा है। नेटफ्लिक्स, डिजनी, प्राइम वीडियो समेत अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर फिल्में धमाल मचा रही है। चलिए आपको बताते हैं वो कौन सी फिल्में हैं, जो आजकल भारत में सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं।
पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2 Rule)
साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने सिनेमाघरों में जबरदस्त सफलता के बाद नेटफ्लिक्स पर भी अपनी धूम मचा दी है। फिल्म की कहानी और अल्लू अर्जुन की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लिया था और अब ओटीटी पर भी इसका क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म ने दो हफ्तों से लगातार नेटफ्लिक्स इंडिया के टॉप 10 की लिस्ट में पहले नंबर पर अपनी जगह बनाई हुई है। फिल्म में पुष्पा का किरदार फिर से दर्शकों के बीच धमाल मचाने के लिए तैयार है।
वेनम: द लास्ट डांस (Venom: The Last Dance)
हॉलीवुड फिल्म ‘वेनम: द लास्ट डांस’ 25 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। इस फिल्म ने साल 2024 में सिनेमाघरों में भी शानदार प्रदर्शन किया था और अब ओटीटी पर भी अपनी धाक जमाए हुए है। टॉम हार्डी ने फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग की है, जिसके चलते ये फिल्म भारत में भी टॉप 2 की रैंक पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म की कहानी और एक्शन दर्शकों को बहुत भा रहे हैं और इसके स्टार कास्ट की लोकप्रियता को भी नकारा नहीं जा सकता।
बोगोटा: सिटी ऑफ द लॉस्ट (Bogota)
कोरियाई फिल्म ‘बोगोटा: सिटी ऑफ द लॉस्ट’ भी इस समय नेटफ्लिक्स पर दर्शकों को पसंद आ रही है। ये फिल्म एक 19 साल के कोरियन लड़के गुक-ही की कहानी है, जो 1990 में अपने परिवार के साथ बोगोटा आता है और वहां अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर कोलंबियाई ब्लैक मार्केट में काम करता है। फिल्म में अपने शानदार अभिनय से इस लड़के के संघर्षों को दिखाया गया है, जो दर्शकों को एक अलग ही अनुभव दे रहा है।
लकी भास्कर (Lucky Bhaskar)
साउथ के जाने-माने एक्टर दुलकर सलमान खान की फिल्म ‘लकी भास्कर’ इस समय नेटफ्लिक्स की टॉप फिल्मों में शामिल है। ये एक क्राइम ड्रामा है, जिसमें एक मिडल क्लास बैंक क्लर्क अचानक से अमीर बन जाता है। फिल्म की सस्पेंस और शानदार कहानी ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। पिछले 11 हफ्तों से ये फिल्म नेटफ्लिक्स के टॉप 10 में बनी हुई है और इस हफ्ते यह चौथे पायदान पर है।
लुक्काज वर्ल्ड (Lucca’s World)
‘लुक्काज वर्ल्ड’ एक शानदार कहानी है जो एक मां और उसके संघर्षों के इर्द-गिर्द घूमती है। ये फिल्म 31 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी और इसमें हॉलीवुड अभिनेत्री बारबरा मोरी और अभिनेता जुआन पाब्लो मदीना मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। इस फिल्म ने अपनी सच्ची और दिल छूने वाली कहानी के कारण दर्शकों को बेहद प्रभावित किया है।
यह भी पढ़ें: Game of Greed अमिताभ बच्चन के KBC से कितना अलग? कैसे बनेंगे लखपति
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
2 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
4 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
5 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
6 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
7 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
7 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
8 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
9 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
9 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines