Netflix Top 5 Trending Movies: अगर आप भी घर बैठकर अपना फ्री टाइम स्पेंड करना चाहते हैं तो हम आपके लिए उन लेटेस्ट फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं जो नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही हैं. इन फिल्मों को आप अपनी फैमिली के साथ भी घर में बैठकर देख सकते हैं. वहीं नेटफ्लिक्स पर ये फिल्में भारत में ट्रेंड कर रही हैं. इस लिस्ट में पवन कल्याण की फिल्म से लेकर अहसास चन्ना की फिल्म भी शामिल है. नेटफ्लिक्स पर छाई इन फिल्मों में साउथ से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्में भी शामिल हैं. चलिए जानते हैं ट्रेंडिंग लिस्ट में और किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है?
They Call Him OG
साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की एक्शन थ्रिलर फिल्म पहले नंबर पर नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें पवन कल्याण के साथ-साथ इमरान हाशमी, प्रकाश राज, प्रियंका अरुल मोहन और अर्जुन दास लीड रोल में हैं. वहीं सुजीत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में थमन एस ने म्यूजिक दिया है.
यह भी पढ़ें: 1 घंटे 43 मिनट की हॉरर फिल्म, जिसमें 1 नहीं 100 से ज्यादा लड़कियों पर हुआ काला जादू; OTT पर आते ही छाई
Vash Level 2
जानकी बोदीवाला की ये गुजराती हॉरर फिल्म नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. ये फिल्म गुजराती भाषा के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज हुई है. वहीं फिल्म में जानकी बोदीवाला के साथ-साथ हितू कनोडिया, हितेन कुमार और मोनल गज्जर लीड रोल में नजर आए हैं. इस फिल्म के लिए जानकी बोदीवाला की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई और उन्हें इस किरदार के लिए नेशनल अवॉर्ड भी दिया गया था.
A House Of Dynamite
इदरीस एल्बा की ये राजनीति थिलर फिल्म भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. कैथरीन बिगेलो के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को काफी पसंद भी किया गया. वहीं कास्ट की बात करें तो इदरीस एल्बा के साथ-साथ फिल्म में रेबेका फर्ग्यूसन, गेब्रियल बासो, जेरेड हैरिस और ट्रेसी लेट्स भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.
Greater Kalesh
अहसास चन्ना की ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है. इस 52 मिनट की फिल्म आपको फैमिली का ड्रामा देखने को मिलेगा. आदित्य चंडियोक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अहसास चन्ना के साथ-साथ सुप्रिया शुक्ला और पूजन छाबड़ा भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. इस शॉर्ट कॉमेडी ड्रामा फिल्म को आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 52 मिनट की वो फिल्म, जो एक ही दिन में बनी नंबर वन, इस OTT प्लेटफॉर्म पर है अवेलेबल
The Elixir
किमो स्टैम्बोएल के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक इंडोनेशियाई जॉम्बी फिल्म है. इस फिल्म में आपको हर मोड़ पर ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. ये भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें मिखा तम्बायोंग, ईवा सेलिया, डोनी दमारा और मार्थिनो लियो लीड रोल में हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
11 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
12 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
13 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
14 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines