Netflix Top 5 Trending Movies: ओटीटी प्लेटफॉर्म का क्रेज आजकल काफी बढ़ गया है। वीकेंड के मौके पर लोग घर बैठकर फिल्में और वेब सीरीज का लुत्फ उठाते हैं। कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती है, उसके करीब 50 दिन बाद वह ओटीटी पर दस्तक दे देती है। यही कारण है कि अधिकतर लोग सिनेमाघर में जाने की बजाए ओटीटी पर पूरे परिवार के साथ फिल्म का लुत्फ उठाते हैं। बात करें नेटफ्लिक्स की तो नवंबर के महीने में कई फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें से कुछ फिल्में नवंबर के आखिरी हफ्ते में रिलीज हुई हैं, जो अब टॉप पर ट्रेंड कर रही हैं। आज हम आपको नेटफ्लिक्स पर टॉप 5 में शामिल फिल्मों के बारे में बताएंगे जो इस वक्त इंडिया में ट्रेंड कर रही हैं। इन फिल्मों के साथ आप अपने वीकेंड को मजेदार बना सकते हैं।
Lucky Baskhar
साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान की तेलुगु फिल्म ‘लकी बसखर’ पिछले महीने 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 107 करोड़ रुपये कमाए थे। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। 29 नवंबर स्ट्रीम हुई यह फिल्म इस वक्त टॉप 1 पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म को तेलुगु के अलावा हिंदी, मलयालम, कन्नड़ और तमिल भाषा में रिलीज किया गया है।
यह भी पढ़ें: OTT New Release: इस हफ्ते वेब सीरीज-फिल्मों की भरमार, वीकेंड को बनाएं शानदार
Devara: Part 1
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान भी हैं। इस फिल्म के जरिए दोनों ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। वहीं RRR की अपार सफलता के बाद एनटीआर की यह पहली सोलो फिल्म है, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है और यह फिल्म टॉप 2 पर ट्रेंड कर रही है।
Bagheera
डॉ सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बघीरा’ भी पिछले महीने अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में श्री मुरली और रुक्मिणी वसंत मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में श्री मुरली एक नकाबपोश जासूस के किरदार में हैं। यह फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप 3 पर ट्रेंड हो रही है।
Our Little Secret
हॉलीवुड की कॉमेडी रोमांटिक फिल्म ‘आवर लिटिल सीक्रेट’ नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म का निर्देशन स्टीफन हेरेक ने किया है, जबकि हैली डेडोमिनिस फिल्म के राइटर हैं। यह फिल्म आपके वीकेंड को जरूर हंसी के फव्वारे से भर देगी।
Spellbound
अगर आपको एनिमेटेड फिल्में देखना पसंद है तो नेटफ्लिक्स पर पांचवें नंबर पर ट्रेंड कर रही फिल्म ‘स्पेलबाउंड’ जरूर देखें। इस फिल्म की कहानी एलिअन की है, जो अपनी जादुई पावर का इस्तेमाल अपने परिवार की सुरक्षा के लिए करती है। इस फिल्म का निर्देशन विकी जेन्सन ने किया है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
9 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
11 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
12 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
13 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
14 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
15 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
16 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
16 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines