हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Netflix पर टॉप 5 फिल्मों ने काटा गर्दा, Khel Khel Mein या CTRL कौन सी फिल्म नंबर 1?

Netflix Top 5 Movies Trending in India: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर टॉप 5 ट्रेंडिंग फिल्मों में अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ आखिर किस नंबर पर है, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Netflix Top 5 Movies Trending in India

Netflix Top 5 Movies Trending in India: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई हैं जिन्होंने फैंस के बीच अच्छी-खासी उत्सुकता पैदा की है। इन फिल्मों को ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया है। नेटफ्लिक्स पर फिलहाल भारत में ट्रेंड होने वालीं 5 फिल्मों के बारे में आपको बताते हैं, जिन्होंने रिलीज के साथ ही काफी बवाल काटा हुआ है।

खेल खेल में (Khel Khel Mein)

अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ को नेटफ्लिक्स पर 10 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने रिलीज होने के साथ ही काफी पॉपुलेरिटी हासिल कर ली है। इस फिल्म ने बाकी सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए पहले नंबर पर अपनी जगह बना ली है।

कौंडल (Kondal)

13 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई साउथ की इस फिल्म ने महज तीन दिन में ही दूसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली है। एंटनी वर्गीज स्टारर ये फिल्म समुद्री एक्शन फिल्म है जिसमें मैनुअल की एक नाव पर मछुआरों के एक समूह के साथ जिंदगी को दिखाया गया है। अजीत मम्पल्ली द्वारा निर्देशित इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।

द गोट (GOAT)

हिंदी फिल्मों में साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ ने रिलीज के बाद से ही काफी बवाल मचाया हुआ है। वेंकट प्रभु के निर्देशन में बनी इस तमिल फिल्म ने तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई हुई है।

मथु वडालारा 2  (Mathu Vadalara 2)

ये साल 2024 की तेलुगु-भाषा की क्राइम-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन रितेश राणा ने किया है। ये फिल्म मथु वडालारा का सीक्वल है। इस फिल्म में श्री सिम्हा कोडुरी, सत्या और वेंनेला किशोर अपने पहले भाग के किरदारों को फिर से निभा रहे हैं, साथ ही फरिया अब्दुल्ला और सुनील भी कास्ट में शामिल हैं। ये फिल्म क्लैप एंटरटेनमेंट और मिथ्री मूवी मेकर द्वारा निर्मित है और इसका संगीत काला भैरव ने तैयार किया है। ये फिल्म 13 सितंबर 2024 को रिलीज हुई है। फिलहाल भारत में नंबर 4 पर ट्रेंड हो रही है।

सीटीआरएल (CTRL)

‘CTRL’ एक साइबर अपराध पर बेस्ड थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अनन्या पांडे और विहान समत मुख्य भूमिकाओं में हैं। अनन्या और विहान ने इस फिल्म में एक इन्फ्लुएंसर कपल का रोल निभाया है। जब विहान के धोखे के बाद अनन्या एआई से उसे अपनी जिंदगी से हटाने के लिए कहती है, तो उसके बाद की घटनाएं बेहद रोमांचक बन जाती हैं। ये फिल्म 4 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और फिलहाल भारत में नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है।

यह भी पढ़ें: Salman Khan को माफ करने को तैयार बिश्नोई समाज? लेकिन भाईजान के आगे रखी ये शर्त

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें