हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सिनेमाहॉल में नहीं दिख रही ढंग की फिल्म? नेटफ्लिक्स पर देखें ये 5 मूवी, मिलेगा थ्रिलर-एक्शन-ड्रामा का डोज

Netflix Top 5 Movies: नेटफ्लिक्स पर कुछ फिल्में रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा जाती हैं और तेजी से ट्रेंड करने लगती हैं। चलिए जानते हैं कि इस समय कौन-कौन सी फिल्में टॉप लिस्ट में शामिल हैं।

विज्ञापन

Netflix Top 5 Movies: अगर आप एक्शन, थ्रिलर और ड्रामा फिल्मों के शौकीन हैं और सिनेमा में आपको कोई बेहतर मूवी नहीं दिख रही है तो OTT अच्छा ऑप्शन हो सकता है। नेटफ्लिक्स पर कई मूवीज मौजूद हैं, जो न सिर्फ आपको एंटरटेन करेंगी, बल्कि कई फिल्मों को देखते हुए तो आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आप अपनी लिस्ट में इन फिल्मों को शामिल कर सकते हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक ऐसी कई फिल्में ट्रेंड कर रही हैं। यहां हम आपको Netflix पर टॉप 5 ट्रेंडिंग फिल्मों की एक नई झलक पेश कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में इस समय सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं…

1. Jewel Thief

सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की यह फिल्म फिलहाल नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है। इसमें निकिता दत्ता भी अहम किरदार में नजर आती हैं। कहानी में चोर और पुलिस के बीच की टक्कर दिखाई गई है। इस फिल्म का निर्देशन कूकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल ने किया है।

2. Mad Square

इस साउथ इंडियन कॉमेडी फिल्म ने भी ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। फिल्म में नरने नितिन, संगीत सोभन, राम नितिन और प्रियंका जावलकर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन कल्याण शंकर ने किया है।

विज्ञापन

3. Exterritorial

यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे क्रिश्चियन ज़ुबर्ट ने डायरेक्ट किया है। इसमें ज्यां गौरसौड, लेरा अबोवा, डौग्रे स्कॉट और एनाबेले मंडेंग जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

4. Court

राम जगदीश द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा है, जो लोगों का ध्यान खींच रही है। प्रियदर्शी पुलिकोंडा और हर्षवर्धन इसमें मुख्य कलाकार हैं और कानूनी प्रक्रिया को बारीकी से दिखाया गया है।

विज्ञापन

5. Bullet Train Explosion

यह एक जापानी एक्शन थ्रिलर फिल्म है जो Netflix पर तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इसे शिन्जी हिगुची ने निर्देशित किया है, और इसमें त्सुयोशी कुसानगी तथा कनाटा होसोदा ने दमदार अभिनय किया है।

ये भी पढ़ें-‘Laughter Chefs’ में भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, छोटी उम्र में मां को खोने का दर्द किया बयां

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola