Netflix पर टॉप 10 में शुमार हैं ये 4 इंडियन सीरीज, आज ही देख लें; कहीं छूट न जाए

Netflix Top Tv Shows In India: नेटफ्लिक्स आज टॉप 10 टीवी सीरीज में चार तो इंडियन सीरीज हैं। बाकी को देखने से पहले आपको इन इंडियन सीरीज को देखना चाहिए। ताकि आपको परफेक्ट कॉमेडी, ड्रामा और एंटरटेनमेंट मिल सके।

Netflix Top Tv Shows In India

Netflix Top Tv Shows In India

Netflix Top Tv Shows In India: नेटफ्लिक्स पर आज इंडिया में कौन-सी सीरीज ट्रेंड कर रही हैं ये जानकर आप भी अपना वक्त बचा सकते हैं। अगर कोई सीरीज शुरू करने से पहले आपको कन्फ्यूजन होती है कि इसे देखें या नहीं या कौनसा शो देखें और कौन-सा नहीं तो आप ये खबर पढ़कर अपने लिए खुद ही फैसला ले सकते हैं। आज इंडिया में टॉप 10 टीवी शोज की लिस्ट में 4 इंडियन शोज हैं। तो आप पहले इन इंडियन शोज को देखें और फिर आगे बढ़ सकते हैं।

विज्ञापन

Kota Factory

‘कोटा फैक्ट्री‘ का तीसरा सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है। इस सीरीज का बज पूरे देश में बना हुआ था। अभी तक इसका क्रेज कम नहीं हुआ है। ‘कोटा फैक्ट्री’ इस वक्त इंडिया में नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 की लिस्ट में पहले नंबर पर है। कैसे जीतू भैया अपने स्टूडेंट्स के लिए सिर नहीं बल्कि भैया बनकर उनकी समस्याएं सुलझाते हैं वो सभी को देखना चाहिए। इस सीरीज में आपको मोटिवेशन के साथ काफी कुछ सीखने को मिलेगा और जिंदगी के कई बड़े सबक यूं ही मिल जाएंगे।

विज्ञापन

The Great Indian Kapil Show

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ अब खत्म हो चुका है। फिर भी फैंस इस शो को इतना पसंद कर रहे हैं कि इस वक्त ये टीवी सीरीज नेटफ्लिक्स पर इंडिया में टॉप 10 की सूची में चौथे नंबर पर है। कपिल की कॉमेडी देश को पसंद आ रही है और जब तक कोई और अच्छा कॉमेडी शो नहीं आता तब तक आप इसे देखकर अपना मन बहला सकते हैं। अगर आपने पहले ही ये शो और इसके सारे एपिसोड देख लिए तो एक बार और हंसी का डोज एन्जॉय कर लीजिए।

Heeramandi

तवायफों की कहानी जिसमें बदला, चालबाजी, दमदार डायलॉग्स और लव स्टोरी के साथ देश भक्ति की भावना है, आप इसे गलती से भी मिस नहीं कर सकते। संजय लीला भंसाली ने इस सीरीज में खूब खर्चा किया है और सब कुछ इतना शानदार और ग्रैंड है तो आपको इसे देखना ही चाहिए। वहीं, ग्लैमर भी इस सीरीज में इतना भरा हुआ है कि अगर आपने इसे नहीं देखा तो बाद में आपको पछतावा होगा। ये सीरीज आज पांचवें पायदान पर है।

विज्ञापन

Maamla Legal Hai

रवि किशन की उम्दा एक्टिंग नहीं देखी तो क्या देखा। ये सीरीज प्योर एंटरटेनमेंट है। वकालत कैसे होती है और हर मामले में एक लूपहोल ढूंढ़कर बाजी कैसे अपने हाथ में ली जा सकती है? ये आपको इस सीरीज में देखने को मिलेगा। हर किरादर अपनी उलझन को सुलझाने की कोशिश कर रहा है लेकिन जब ये साथ आते हैं तो कॉमेडी भी भरपूर मिलती है। अगर आपने अभी तक ये सीरीज नहीं देखी तो आज ही देख डालिए क्योंकि ये टॉप 10 की लिस्ट में सातवें नंबर पर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ