Netflix Top 10 Indian Movies: नेटफ्लिक्स पर आज इंडिया की टॉप 10 लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में हैं अब जान लेते हैं। सबसे अच्छी बात तो ये है कि इस बार इंडिया में ट्रेंड करने वाली इस लिस्ट में 5 फिल्में तो इंडियन हैं। तो इन 5 इंडियन फिल्मों के नाम जानते हैं जिन्हें आपको सबसे पहले देखनी चाहिए। इनमे कुछ फिल्में तो ऐसी हैं जो हाल ही में रिलीज हुई हैं।
Srikanth
फिल्म ‘श्रीकांत’ 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी वहीं, 5 जुलाई को ये फिल्म ओटीटी पर आई है। आते ही इस फिल्म ने सबको अपना दीवाना बना दिया है। राजकुमार राव की एक्टिंग सभी लोग पसंद कर रहे हैं। ये बॉलीवुड ड्रामा फिल्म दृष्टिहीन बिजनेसमैन की कहानी है और इसे देखकर आप न सिर्फ एंटरटेन होंगे बल्कि आपको ऐसा लगेगा कि आपका समय और पैसा एकदम वसूल हो गया। ये फिल्म आज इंडिया में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।
Maharaj
आमिर खान के बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म ‘महाराज’ इंडिया में नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है। ये फिल्म जुनैद की पहली फिल्म है तो आपको इसे जरूर देखना चाहिए ताकि आप खुद ही इस बात का फैसला कर सकें कि जुनैद अपने पापा की लिगेसी को आगे ले जा पाएंगे या नहीं। इस फिल्म को 6.4 IMDb रेटिंग मिली है। ये एक ऐतिहासिक रियल लाइफ स्टोरी है।
Laapataa Ladies
किरण राव के डायरेक्शन में बनी ‘लापता लेडीज’ को थिएटर में भले ही लोगों का अटेंशन न मिला हो लेकिन ओटीटी पर इस फिल्म ने गर्दा उड़ा दिया। ये फिल्म औरतों को जिंदगी की सीख तो देती ही है, साथ ही ओटीटी की ताकत का भी प्रदर्शन करती है। इस फिल्म को तो आप गलती से भी मिस नहीं कर सकते। ये बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन फिल्मों में से एक है। वहीं, अब ये फिल्म आज नेटफ्लिक्स पर छठे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।
Crew
करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू की फिल्म ‘क्रू’ तीन लड़कियों की कहानी है जो पैसे कमाने के लिए इलीगल रास्ते अपनाती हैं। कई बार मुसीबत में पड़ती हैं और उनकी जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं लेकिन दोस्ती इनकी ताकत बनती है। फिर साजिश रचकर और मजबूत इरादों से वो अपने हक के लिए लड़कर जीत हासिल कर ही लेती हैं और दुनिया देखती रह जाती है। ये फिल्म आज इंडिया में 7वें नंबर पर है।
यह भी पढ़ें: कौन है Mirzapur 3 का हाईएस्ट पेड एक्टर? कालीन भैया और गुड्डू पंडित किस किरदार को मिली कितनी फीस?
Bade Miyan Chote Miyan
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ओटीटी पर भी स्ट्रीम हो चुकी है। नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म इंडिया की टॉप 10 की लिस्ट में 8वें नंबर पर खड़ी है। लेकिन इसे देखना का रिस्क आप सोच-समझकर ही उठाइएगा क्योंकि इसे देखकर आप समय बर्बाद हो सकता है, साथ ही मूड भी।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
18 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
18 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
20 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
21 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
22 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines