Netflix top 10 movie in india: ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर 14 से 20 जुलाई 2025 के बीच भारत में टॉप 10 मूवीज की लिस्ट सामने आई है। पिछले सप्ताह की लिस्ट में ज्यादा फेरबदल नहीं है। पिछले सप्ताह की तरह इस बार भी नंबर एक पर आर माधवन और सना फातिमा शेख की रोमांटिक फिल्म Aap Jaisa Koi है। वहीं, कमल हासन की ठग लाइफ और अजय देवगण की Raid 2 भी इस बार भी टॉप 10 में जगह बचाने में कामयाब रही। जानें Netflix India में टॉप 10 ट्रेंड फिल्मों की लिस्ट और यह फिल्में ट्रेंड में क्यों?
टॉप पर Aap Jaisa Koi
नेटफ्लिक्स इंडिया पर टॉप 10 ट्रेंड फिल्मों में नंबर एक पर आर माधवन और फातिमा सना शेख की फिल्म ‘आप जैसा कोई है। फिल्म में दो अलग-अलग उम्र के टीचर्स की लव स्टोरी दिखाई गई है। ढलती उम्र तक आर माधवन की शादी नहीं हो पाती तो वह मोबाइल ऐप का सहारा लेकर जिस लड़की से बात करता है, वह उसकी जिंदगी में एंट्री करती है, लेकिन सच्चाई खुलते ही फिल्म में कई मोड़ आते हैं, जिन्हें देखना दिलचस्प होगा।
यह भी पढ़ें: Netflix Top Trending Movie: ‘आप जैसा कोई’ इन 5 कारण से हो रही ट्रेंड, 11 देशों में टॉप 10 में शामिल
टॉप 2 में Brick
नेटफ्लिक्स इंडिया पर इस बार टॉप 2 में शामिल ये अमेरिकन रहस्य थ्रिलर मूवी आपको शुरुआत से आखिर तक बांधे रखेगी। पिछले सप्ताह इस फिल्म टॉप 4 में थी। इस मूवी में आपको सस्पेंस और थ्रिल भरपूर मिलेगा। मूवी को रियान जॉनसन ने डायरेक्ट किया है। वहीं मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें जोसेफ गॉर्डन-लेविट, नोरा जेहेटनर, नोआ फ्लेइस और नोआ सेगन लीड रोल में हैं।
टॉप 3 में पहुंचीं 8 Vasantalu
नेटफ्लिक्स इंडिया पर टॉप 3 में साउथ फिल्म 8 Vasantalu पिछले सप्ताह टॉप 7 में थी। पिता की मौत के बाद एक युवा महिला के लेखन और मार्शल आर्ट से जुड़ी कहानी है। इसमें महिला के प्यार और सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग की जर्नी दिखाई गई है। यह फिल्म भारत के साथ-साथ श्रीलंका में भी टॉप 10 में शामिल है। मूवी में अनानाथिका सानिलकुमार, हनु रेड्डी, रवि दुग्गिराला, कन्ना लीड रोल में हैं।
यह भी पढ़ें: Netflix top 10 movie in india: नेटफ्लिक्स पर भारत में ट्रेंड हो रहीं यह 10 फिल्में, एक तो 26 देशों में नंबर वन
टॉप 4 में Raid 2
अजय देवगन की फिल्म Raid 2 नेटफ्लिक्स इंडिया पर टॉप 4 में ट्रेंड हो रही है। यह एक बॉलीवुड एक्शन-थ्रिलर सीक्वल है। अजय देवगन और रितेश देशमुख की लेटेस्ट मूवी में आपको थ्रिल और सस्पेंस दोनों देखने को मिलेगा। इसे राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। वाणी कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगी। अजय देवगन की आने वाली फिल्मों में ‘सन और सरदार 2’, ‘दे दे प्यार दे 2’, ‘रेंजर’ और ‘धमाल 4’ शामिल हैं।
टॉप 5 में Thug Life
कमल हासन की ये एक्शन ड्रामा फिल्म भी नेटफ्लिक्स इंडिया पर तीन स्थान गिरकर नंबर पांच पर पहुंच गई। पिछले सप्ताह यह नंबर दो पर थी। फिल्म में कमल हासन एक गैंगस्टर के रोल में हैं, जिसमें वह जिस बच्चे को अडॉप्ट करते हैं, वहीं बड़ा होकर उनपर जानलेवा हमला करता है। वापसी कर कमल हासन बदला लेते हैं। इसे मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया है। मूवी में कमल हासन के साथ-साथ सिलंबरासन टीआर, त्रिशा कृष्णन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, अभिरामी और अशोक सेल्वन लीड रोल में हैं।
यह भी पढ़ें: Netflix पर ट्रेंड कर रही इस फिल्म में एक-एक सीन मिस्ट्री से भरपूर, भूल जाएंगे पलकें झपकाना!
टॉप 6 में Kung Fu Panda 4
नेटफ्लिक्स इंडिया पर टॉप 6 में Kung Fu Panda 4 की पहली बार एंट्री हुई है। एक घंटे 34 मिनट की यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। भारत के साथ 3 अन्य देशों में यह खबर टॉप 10 में है। इन देशों में भारत के अलावा बंगलादेश, पाकिस्तान और मालद्वीव शामिल है।
टॉप 6-7 और टॉप 10 पर नए नाम
टॉप 6 में Kung Fu Panda 4 के अलावा टॉप 7 में साउथ फिल्म Detective Ujjwalan और टॉप 10 में सनी देओल की फिल्म जाट की एंट्री हुई है। पिछले सप्ताह यह तीनों नाम शामिल नहीं थे। इनकी जगह टॉप 5 में ट्रेंड हो रही फिल्म The Old Guard 2 इस सप्ताह बाहर हो गई। वहीं, टॉप 6 में ट्रेंड हो रही फिल्म Ziam 4 भी इस बार टॉप 10 में नहीं। अनुराग बासु की फिल्म Life in a … Metro भी बाहर हो गई।
यह भी पढ़ें: Netflix से छूमंतर होने जा रहीं 5 फिल्में, लिस्ट में अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर मूवी भी शामिल
टॉप 8 पर KPop Demon Hunters
नेटफ्लिक्स इंडिया पर ये मूवी KPop Demon Huntersटॉप 10 से अपग्रेड होकर अब टॉप 8 में ट्रेंड हो रही है। 1 घंटे 40 मिनट की यह फिल्म पिछले 4 सप्ताह से टॉप 10 में शामिल है। 26 देशों में यह फिल्म नंबर वन पर बनी हुई है। फिल्म में दिखाया गया है कि जब के-पॉप सुपरस्टार रूमी, मीरा और ज़ोई स्टेडियमों में दर्शकों को नहीं भर रहे होते तो वे अपने प्रशंसकों को अलौकिक खतरों से बचाने के लिए अपनी गुप्त शक्तियों का इस्तेमाल कर रहे होते हैं।
टॉप 9 पर HIT: The Third Case
नेटफ्लिक्स इंडिया पर ये मूवी HIT: The Third Case टॉप 9 में ट्रेंड हो रही है। साउथ इंडियन थ्रिलर सीरीज की इस फिल्म को जबरदस्त सस्पेंस है। 2 घंटे 35 मिनट की इस फिल्म में पुलिस अधिकारी अर्जुन सरकार को सीरियर किलर को पकड़ने के लिए एक मिशन पर भेजा जाता है। पिछले सात सप्ताह से यह फिल्म टॉप 10 में शामिल है। इस सप्ताह दो देशों में टॉप 10 में शामिल है।
यह भी पढ़ें: Movie Explainer: अनजाने शख्स में कैसे लौटी ‘पति’ की फीलिंग, Netflix पर देखें The Heart Knows
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
22 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines