---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Netflix Top Trending Movie: ‘आप जैसा कोई’ इन 5 कारण से हो रही ट्रेंड, 11 देशों में टॉप 10 में शामिल

Aap Jaisa Koi Trending On Netflix: 'आप जैसा कोई' नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रही है। 2 देशों में ये फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है, तो 11 देशों में टॉप 10 में शामिल है। इसके 5 खास कारण हैं।

Aap Jaisa Koi Trending On Netflix: आर माधवन और फातिमा सना शेख की फिल्म ‘आप जैसा कोई’ जब से नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, ये नंबर 1 पर ही ट्रेंड कर रही है। अभी तक ये फिल्म अपनी पोजीशन बरकरार रखे हुए है। न सिर्फ इंडिया बल्कि 2 देशों में ये फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। इतना ही नहीं नेटफ्लिक्स के मुताबिक, फिल्म ‘आप जैसा कोई’ 11 देशों में टॉप 10 में शामिल है। अब लोग इस फिल्म को क्यों पसंद कर रहे हैं? इसके 5 कारण हो सकते हैं, अब वो क्या हैं? चलिए जानते हैं।

आर माधवन का रोमांटिक बॉय रोल

आर माधवन और फातिमा सना शेख की लव स्टोरी में फैंस डूबे हुए हैं। जब-जब आर माधवन पर्दे पर लवर बॉय के रोल में नजर आते हैं, तो फैंस की नजरें उनसे नहीं हटती। आज तक लोगों को उनका ‘रहना है तेरे दिल में’ वाला किरदार बेहद पसंद है। अब इस फिल्म की तुलना लोग ‘रहना है तेरे दिल में’ से कर रहे हैं। उस फिल्म में भी वो एक लड़की के लिए खुद को बदलते हैं और इसमें भी खुद के ख्याल बदलते हुए नजर आते हैं।

---विज्ञापन---

फिल्म की सिम्पलिसिटी

ये कोई भारी बजट वाली फिल्म नहीं है। ना ही इसमें कोई एक्सोटिक लोकेशंस या ग्रैंड सेट दिखाए गए हैं। ये तो बस फिल्म की कहानी है, जो अपनी सिम्पलिसिटी के कारण लोगों का ध्यान खींच रही है। एक साधारण सा टीचर तो बस शादी के लिए लड़की ढूंढ रहा है और अचानक एक लड़की उसकी प्रोफाइल में दिलचस्पी दिखाती है और दोनों प्यार में पड़ जाते हैं।

बोल्ड और साफ कहानी

कहने को फिल्म की कहानी काफी बोल्ड है क्योंकि इसमें लड़कियों के हक और उनकी लिमिट्स की बात की गई है। फिर भी इसमें कोई ऐसा सीन नहीं है, जिसे वल्गर या आपत्तिजनक कहा जा सके। टॉपिक बेहद बोल्ड है, लेकिन उसे दिखाया बेहद सादगी के साथ गया है।

---विज्ञापन---

आज की सोच की रूढ़िवादिता से टक्कर

लड़कियां सिर्फ घर के काम के लिए बनी हैं, लड़के कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन महिलाओं को मर्यादा में रहना चाहिए- इस तरह की सोच को इस फिल्म के जरिए बदलने की कोशिश की गई है। प्यार को चुनने और रिश्ते में बराबरी तक को लेकर फिल्म में कई गहरे संदेश दिए गए हैं। जो समझ जाएगा वो हमेशा के लिए बदल जाएगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: प्रैंक्स्टर अजय देवगन कॉमेडी शो में क्यों रहते हैं सीरियस? कपिल शर्मा के शो पर खुला राज

धमाकेदार म्यूजिक

इस फिल्म का म्यूजिक भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सभी गाने फैंस की जुबान पर चढ़े हुए हैं। सैड सॉन्ग हो या रोमांटिक सॉन्ग, फैंस की प्लेलिस्ट में ‘आप जैसा कोई’ के गाने फैंस की प्लेलिस्ट में रूल कर रहे हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 17, 2025 01:45 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

मेरा नाम इशिका जैन है। मैं पिछले 6 साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और मैंने Punjab Kesari जैसे संस्थान के साथ काम किया है। अब मैं News24 के साथ एंटरटेनमेंट कैटेगरी में करीब 2 साल से काम कर रही हूं। मैंने अपनी ग्रेजुएशन Guru Gobind Singh Indraprastha University से पूरी की है। मास्टर्स की डिग्री Punjab Kesari के संस्थान JR मीडिया इंस्टिट्यूट से प्राप्त की है।

Read More

Ishika Jain

मेरा नाम इशिका जैन है। मैं पिछले 6 साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और मैंने Punjab Kesari जैसे संस्थान के साथ काम किया है। अब मैं News24 के साथ एंटरटेनमेंट कैटेगरी में करीब 2 साल से काम कर रही हूं। मैंने अपनी ग्रेजुएशन Guru Gobind Singh Indraprastha University से पूरी की है। मास्टर्स की डिग्री Punjab Kesari के संस्थान JR मीडिया इंस्टिट्यूट से प्राप्त की है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola