Netflix Top 10 Female Led Hindi Films 2024: इस साल कई शानदार बॉलीवुड फिल्में आई हैं। वीमेन सेंट्रिक फिल्मों की तो इस साल खूब धूम देखने को मिली। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) से लेकर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और कृति सेनन (Kriti Sanon) तक कई एक्ट्रेसेस महिला प्रधान फिल्मों में नजर आईं। अब इन सब फिल्मों का रिजल्ट सामने आ गया है। दरअसल, नेटफ्लिक्स पर 2024 की सबसे ज्यादा देखे जाने वालीं महिला प्रधान फिल्मों की लिस्ट सामने आई हैं। इस लिस्ट में सामने आया है कि कौन-सी टॉप 10 हिंदी फिल्में नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखने को मिली हैं।
आलिया भट्ट की फिल्म लिस्ट से बाहर
ये लिस्ट देखकर आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि एक तो आलिया भट्ट की फिल्म इस लिस्ट में शामिल तक नहीं हो पाई। दूसरा, ‘लापता लेडीज’ जिसने ओटीटी पर तहलका मचाया हुआ है और जो ऑस्कर तक के लिए नॉमिनेट हो चुकी है, उसको भी इस लिस्ट में दूसरी फिल्म ने पछाड़ दिया है। आपको बता दें, आलिया की फिल्म ‘जिगरा’ (Jigra) इसी हफ्ते नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और उसे थिएटर के बाद ओटीटी पर भी ठंडा रिस्पांस मिल रहा है। 6 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर आई ये फिल्म इस लिस्ट में टॉप 10 में एंट्री नहीं मार पाई। सिर्फ 0.1 मिलियन व्यूज से ‘जिगरा’ 10वें स्पॉट से चूक गईं। इस लिस्ट की बात करें तो 10वें नंबर पर जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म ‘उलझ’ (Ulajh) है।
किस फिल्म को मिले कितने व्यूज?
Crew: 17.9 मिलियन
Laapataa Ladies: 17.1 मिलियन
Do Patti: 17 मिलियन
Bhakshak: 10.4 मिलियन
Phir Aayi Hasseen Dillruba: 10.1 मिलियन
The Buckingham Murders: 7.9 मिलियन
Savi: 7.2 मिलियन
Murder Mubarak: 6.3 मिलियन
Article 370: 5.8 मिलियन
Ulajh: 5.3 मिलियन
यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस Keerthy Suresh के शादी करते ही छलके आंसू, भावुक कर देंगी वेडिंग फोटोज
‘क्रू’ से पीछे रह गई ‘लापता लेडीज’
इस लिस्ट के मुताबिक जिस बॉलीवुड वीमेन सेंट्रिक फिल्म को नेटफ्लिक्स पर दर्शकों ने सबसे ज्यादा देखा है, वो ‘लापता लेडीज’ नहीं बल्कि करीना कपूर खान, कृति सेनन और तब्बू की फिल्म ‘क्रू’ है। वहीं, इस लिस्ट में कृति की एक और फिल्म नजर आ रही है ‘दो पत्ती’। यानी एक्ट्रेस का ये साल काफी सफल बीता है और उनके काम को लोगों ने पसंद किया है।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
4 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
4 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
7 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
8 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
13 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
14 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
15 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
17 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines