हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

8.3 IMDb रेटिंग वाली थ्रिलर क्राइम फिल्म, जिसके क्लाइमैक्स में बदलेगी पूरी कहानी; Netflix पर करें बिंज वॉच

Netflix Thriller Crime Movie: फिल्म इंडस्ट्री की कुछ ऐसी फिल्में हैं जो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडिंग रही. सिनेमाघरों में छाने के साथ-साथ ये फिल्में ओटीटी पर भी आते ही छा गईं. आज हम एक ऐसी ही फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसका क्लाइमैक्स देख आपके भी होश उड़ जाएंगे.

विज्ञापन
नेटफ्लिक्स की क्राइम थ्रिलर मूवी

Netflix Thriller Crime Movie: कुछ फिल्में और सीरीज ऐसी हैं जो नेटफ्लिक्स पर आते ही छा जाती हैं. वहीं इन फिल्मों का हर कोई दीवाना होता है. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो नेटफ्लिक्स पर आते ही छा गई थी. इस फिल्म की IMDb रेटिंग 8.3 है. फिल्म का क्लाइमैक्स भी इतना धमाकेदार है कि आखिर में पूरी कहानी बदल जाएगी. पृथ्वीराज सुकुमारन की इस फिल्म की कहानी आपका दिमाग घुमा देगी. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि ‘जन गण मन’ फिल्म है. चलिए फिल्म की कहानी के बारे में डिटेल में जानते हैं.

फिल्म की कहानी

‘जन गण मन’ की कहानी रामनगरम के केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रोफेसर सबा मरियम की मौत के इर्द-गिर्द घूमती है. वहीं इसके बाद सबा मरियम की हत्या के बाद यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट न्याय की मांग करते हैं. इस प्रदर्शन को पुलिस बलपूर्वक दबा देते हैं. बढ़ते दबाव में सरकार ने मामले की जांच एसीपी सज्जन कुमार को सौंपी. वहीं इसकी जांच शुरू होती है और जांच में 4 लोगों की गिरफ्तारी हो जाती है.

यह भी पढ़ें: Tanya Mittal की पक्की सहेली बनीं Ekta Kapoor, परिवार जैसा रिश्ता और प्यार देखकर हैरान हुए प्रोड्यूसर के फैंस

विज्ञापन

स्टोरी के ट्विस्ट एंड टर्न्स

वहीं केस में ट्विस्ट तब आता है जब जांच में शामिल पूर्व पुलिस अफसर सच्चन को केस से हटा दिया जाता है. न्याय न मिलने के डर से सज्जन आरोपियों को क्राइम सीन रिक्रिएशन के बहाने ले जाता है और मुठभेड़ में उन्हें मार देता है और हीरो बन जाता है. वहीं इसके बाद मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की याचिका पर मामला अदालत पहुंचता है. वकील अरविंद स्वामीनाथन को ये केस मिलता है और वो साबित करता है कि ये चुनावी फायदा लेने की साजिश थी. अब आगे क्या होता है ये जानने के लिए आपको इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखना होगा.

यह भी पढ़ें: टीवी से घर-घर हुईं फेमस, फिर 2025 में एक आइटम सॉन्ग ने बनाया स्टार; पहचाना कौन है ये हसीना?

विज्ञापन

फिल्म में कौन-कौन?

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन, सूरज वेंजारामूडु, जीएम सुंदर, ममता मोहनदास और प्रियंका नायर लीड रोल में हैं. इस फिल्म को डिजो जोस एंटनी ने डायरेक्ट किया है. वहीं इस फिल्म को आप होली की छुट्टियों में फैमिली के साथ घर में बैठकर देख सकते हैं. सिनेमाघरों में छाने के बाद ये फिल्म ओटीटी पर भी ट्रेंड करने लगी. वहीं फिल्म की कहानी ऑडियंस को काफी पसंद भी आई. 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola