हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

7 एपिसोड वाली Netflix की थ्रिलर सीरीज, जिसके सामने Farzi भी पड़ी फीकी! ट्विस्ट संग मिलेगा कॉमेडी का डोज

Netflix Popular Web Series: नेटफ्लिक्स की एक सीरीज ऐसी है जो सबसे पॉपुलर रही है. फैंस ने इसे काफी पसंद भी किया था. वहीं सीरीज की कहानी के साथ-साथ स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हुई. सोशल मीडिया पर भी ये सीरीज आते ही छा गई थी.

विज्ञापन
नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज

Netflix Popular Web Series: नेटफ्लिक्स पर कई ऐसी फिल्में और सीरीज हैं जो ऑडियंस का दिल जीत लेते हैं. ये फिल्में और सीरीज ऑडियंस के दिलों दिमाग पर छा जाती हैं. आज हम एक ऐसी ही सीरीज जो नेटफ्लिक्स की पॉपुलर में से एक है और इस सीरीज में एपिक एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी का भी डोज मिलेगा. राज एंड डीके के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में आपको कई ट्विस्ट एंड टर्न्स भी देखने को मिलेंगे. वहीं इस सीरीज के आगे आपको शाहिद कपूर की ‘फर्जी’ वेब सीरीज भी फीकी लगेगी. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.

क्या है सीरीज का नाम?

नेटफ्लिक्स की हम जिस पॉपुलर सीरीज की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि ‘गन्स एंड गुलाब्स’ है. साल 2023 में रिलीज हुई इस सीरीज की कहानी में काफी ट्विस्ट एंड टर्न्स नजर आए. राज एंड डीके के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में जबरदस्त एक्शन्स के साथ-साथ कॉमेडी सीन्स भी देखने को मिलेंगे. कहानी के साथ-साथ सीरीज के डायलॉग्स भी इतने मजेदार है कि ये आपका मूड फ्रेश कर देंगे. वहीं साल 2023 में ये सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में शामिल हो गई थी.

यह भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन की लाइफ में कैसे आईं ऐश्वर्या राय बच्चन? बॉलीवुड के परफेक्ट कपल की लव स्टोरी है खूबसूरत

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

वेब सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी एक काल्पनिक गांव गुलाबगंज पर बेस्ड है. यहां अफीम के बड़े कारोबार को लेकर दो गैंग आपस में लड़ते हैं. इसी बीच इन गैंग्स का सफाया करने के लिए ईमानदार नारकोटिक्स ऑफिसर की एंट्री होती है, जो इन गैंग्स को ढूंढता है. वहीं एक सिंपल मैकेनिक भी इस कहानी से जुड़ जाता है और उसकी लाइफ में उथल-पुथल मच जाती है. इनके आने से कहानी में कई मोड़ आते हैं और हालात और उलझते जाते हैं. पूरी कहानी अफीम के धंधे के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां गैंगस्टर्स एक-दूसरे को खत्म करने की कोशिश करते हैं.

यह भी पढ़ें: The 50 में अब तक कौन-कौन हुआ एलिमिनेट? एक ने तो बाहर आते ही प्रिंस नरूला को किया टारगेट!

विज्ञापन

स्टारकास्ट में कौन-कौन?

वहीं सीरीज की कास्ट की बात करें तो इसमें मैकेनिक का किरदार राजकुमार राव ने बखूबी निभाया है. फिल्म में जहां एक तरफ अफीम का कारोबार चल रहा होता है, तो वहीं दूसरी ओर मैकेनिक बने राजकुमार राव की लव स्टोरी भी देखने को मिलती है. सीरीज में राजकुमार राव के साथ-साथ दुलकर सलमान और आदर्श गौरव लीड रोल में नजर आए हैं और इन सितारों ने अपनी एक्टिंग से सीरीज में चार चांद लगा दिए.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola