हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

420 करोड़ी फिल्म को मात दे रही फ्लॉप मर्डर मिस्ट्री, OTT पर बनी टॉप, Netflix की ट्रेंडिंग लिस्ट में अव्वल

Netflix Trending No 1 Movie: वो फिल्म जो बॉक्स ऑफिस पर तो सुपर फ्लॉप रही लेकन ओटीटी पर आते ही हंगामा मचा दिया। अब वो नेटफ्लिक्स पर ऐसा बवाल मचा रही है कि 420 करोड़ की फिल्म को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन

Netflix Trending No 1 Movie:  एक ऐसी फिल्म जो सिनेमाघरों रिलीज हुई, जिससे मेकर्स को काफी उम्मीदें थी लेकिन वो बुरी तरह फ्लॉप रही। लेकिन कमाल देखो थिएटर पर औंधे मुहं गिरने वाली ये मूवी ओटीटी (OTT) पर ऐसा धमाल मचा रही है कि नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ट्रेंडिग लिस्ट में अव्वल है। वहीं वो फिल्म इन दिनों 420 करोड़ के बजट में बनी साउथ की सुपरहिट फिल्म को मात दे रही है। आप सोच तो जरूर रहे होंगे कि ऐसी कौन सी फिल्म है जिसकी हम बात कर रहे हैं। चलिए फिर उसका नाम भी जान लेते हैं जिसकी इतनी तारीफ हो गई है।

कौन सी है वो फिल्म जो ओटीटी पर उड़ा रही गर्दा

अब आपकी बेसब्री तो सातवें आसमान पर होगी ये जानने के लिए कि वो कौन सी फिल्म है। दरअसल हम बात कर रहे हैं ‘द बकिंघम मर्डर्स’ (The Buckingham Murders) की। ये एक मर्डर मिस्ट्री है जिसे देखने के लिए बेशक थिएटर पर ऑडियंस नहीं पहुंची और उसकी कहानी कहीं न कहीं दब सी गई। ऐसे में मेकर्स ने इसे जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया।

यह भी पढ़ें:विदेश में हुआ कश्मीरा शाह का भयानक एक्सीडेंट, खून से सने कपड़े देख उड़े अभिषेक के होश

बॉक्स ऑफिस पर किया था कितना कलेक्शन

40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में सिर्फ 20 करोड़ रुपये की कमाई थी। ऐसे में ये अपना बजट भी नहीं निकाल पाई थी। इस फिल्म की कहानी बहुत ही शानदार है, लेकिन कहीं न कहीं कुछ ऐसी चूक हुई कि ऑडियंस सिनेमाघरों में पहुंच ही नहीं पाई। इसके पीछे की एक बड़ी वजह फिल्म का प्रमोशन अच्छे से न होना भी हो सकता है।

‘देवरा’ को पछाड़ बनीं नंबर वन

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही इस फिल्म ने सिनेमाघरों में हिट रही ‘देवरा : पार्ट 1’ (Devra: Part 1) को पछाड़ दिया। इस फिल्म में करीना कपूर लीड रोल में नजर आईं। जान लें कि ये फिल्म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई तो मेकर्स ने इसे जल्दी ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज करवा दिया। जी हां, 8 नवंबर को ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई। अब ये देवरा को मात देते हुए पूरे देश में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। आपने नहीं देखी तो जल्दी से देख लो।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में 3 नए वाइल्ड कार्ड कौन? एडिन, यामिनी और अदिति लगाएंगी हुस्न का तड़का

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें