हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

OTT पर लगातार 16 दिन से छाई हुई है ये रोमांटिक सीरीज, IMDb पर मिली 8.4 रेटिंग

अगर आपको भी ओटीटी पर मूवी सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जो पिछले 16 दिनों से ओटीटी पर छाई हुई है. आइए जानते हैं इस वेब सीरीज के बारे में.

विज्ञापन
OTT पर छाई हुई है ये रोमांटिक सीरीज. (PIC- NETFLIX)

ओटीटी पर इन दिनों सिर्फ भारतीय सीरीज ही नहीं बल्कि कोरियन ड्रामा (K-Drama) और चाइनीज ड्रामा (C-Drama) जमकर देखी जा रही है. इन सीरीज में भर-भरकर एक्शन, रोमांस, थ्रिलर और सस्पेंस देखने को मिलता है. इन भारतीय ऑडियंस ‘वेन आई फ्लाई टूवर्ड्स यू’ और ‘हिडन लव’ जैसे सी-ड्रामा को देखना काफी पसंद कर रहे हैं.

अगर आपको भी ओटीटी पर सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको एक जबरदस्त चाइनीज ड्रामा (C-Drama) के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. यह सीरीज पिछले 15 दिनों से ओटीटी पर छाई हुई है. इस चाइनीज ड्रामा ने कई इंडियन सीरीज को पीछे छोड़ दिया है. अब आप भी इस सीरीज के बारे में जानने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए होंगे.

‘द अर्ली स्प्रिंग’ कितने एपिसोड की है?

हम जिस सीरीज की बात कर रहे है, वो और कोई नहीं बल्कि एक सी-ड्रामा है, जो 26 अगस्त को ओटीटी पर स्ट्रीम की गई थी. इस सीरीज का टाइटल ‘द अर्ली स्प्रिंग’ (The Early Spring) है. बता दें कि मेकर्स ने इस सीरीज को 24 एपिसोड के साथ तैयार किया है. लेकिन सीरीज की खास बात यह है कि. सीरीज के मेकर्स इसका एक-एक एपिसोड जारी कर रहे हैं.  

विज्ञापन

आपको बता दें कि इस सीरीज के अब तक 21 एपिसोड आ चुके हैं. बता दें कि इस सीरीज का 22 एपिसोड बीते दिन यानी 10 सितंबर को जारी होना था. लेकिन यह सीरीज बीते दिन अपलोड नहीं की गई थी. हालांकि, इस सीरीज का 22 वां एपिसोड देर रात को ओटीटी पर स्ट्रीम कर दिया गया था.  इस सीरीज का दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. अगर आपने यह सीरीज अभी तक नहीं देखा है, तो आप इसे ओटीटी पर घर बैठे देखने का प्लान बना सकते हैं. बता दें कि सीरीज का 23वां एपिसोड 11 सितंबर यानी आज रिलीज किया गया है. वहीं  24वां एपिसोड 12 सितंबर को स्ट्रीम किया जाएगा.

ओटीटी पर कहां देखें ‘द अर्ली स्प्रिंग’

अगर आपने अभी तक यह सीरीज नहीं देखी है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देखने का प्लान बना सकते हैं. यह सीरीज इन दिनों ओटीटी पर टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट मौजूद है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola