Ufff Yeh Siyapaa: ओटीटी पर कई बार ऐसी फिल्में और सीरीज रिलीज हो जाती हैं, जो लोगों को हमेशा याद रहती हैं. आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें ड्रामा, सस्पेंस, कॉमेडी और मर्डर मिस्ट्री देखने को मिलेगी. अब आप सोच रहे होंगे कि ये फिल्म कौन-सी है? तो आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
फिल्म ‘उफ्फ ये स्यापा’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि 1 घंटे 56 मिनट की फिल्म ‘उफ्फ ये स्यापा’ है. इस फिल्म में सोहम शाह, नुसरत भरूचा, नोरा फतेही और ओमकार कपूर जैसे स्टार्स हैं. ये साइलेंट फिल्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में कोई डायलॉग नहीं है, लेकिन फिर भी ये अपनी बेहतरीन कहानी से हर किसी का दिल जीत रही है.
आईएमडीबी की रेटिंग
इस फिल्म की खूब तारीफ हो रही है और ये दर्शकों को पसंद भी आ रही है. फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. इतना ही नहीं बल्कि आईएमडीबी की तरफ से भी ‘उफ्फ ये स्यापा’ को 5.6/10 की अच्छी रेटिंग मिली है, जो इसे देखने लायक बनाती है.
फिल्म की कहानी
इसके अलावा अगर इस फिल्म की कहानी पर गौर करें तो ये एक छोटे से पार्सल की स्टोरी है, जो गलत पते पर पहुंच जाता है और फिर होता है एक बड़ा कांड. आखिर एक पार्सल के गलत जगह जाने से ऐसा क्या होता है? इसके लिए आप फिल्म को देख सकते हैं. फिल्म में ड्रामा और कॉमेडी का शानदार डोज मिलेगा, जो आपको बिल्कुल बोर नहीं होने देगा.
100 साल बाद आई फिल्म
गौरतलब है कि जब सिनेमा जगत की शुरुआत हुई थी यानी 1910 के आस-पास उस वक्त मूक फिल्में बनाई जाती थीं. इन फिल्मों में कोई डायलॉग नहीं होता था. अब फिर से करीब 100 साल बाद ऐसी फिल्म आई है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और लोगों का मनोरंजन कर रही है.
यह भी पढ़ें- Urvashi Dholakia का कर्वी लुक वायरल, 46 की उम्र में फ्लॉन्ट किया फिगर
संबंधित खबरें
'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
1 hr agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
1 hr agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
3 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
7 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
8 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
9 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
11 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines