हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Netflix की वो नई एनीमेटेड सीरीज, जिसने आते ही किया धमाका, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड

Netflix New Animated Series: पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं. इस बीच अब नेटफ्लिक्स पर एक नई एनिमेटेड सीरीज आई है, जिसने आते ही धमाका कर दिया है. आइए जानते हैं इसके बारे में…

विज्ञापन
Netflix new animated series. image credit- youtube

Netflix New Animated Series: पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक नई एनिमेटेड सीरीज आई है, जिसने आते ही धमाका कर दिया है. ये सीरीज रिलीज होते ही पहले नंबर पर आ गई है और दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. नेटफ्लिक्स की इस पहली भारतीय पौराणिक एनीमेटेड सीरीज का नाम है ‘कुरुक्षेत्र’, जो इस वक्त लोगों की जुबान पर चर्चा का विषय बनी हुई है.

नई सीरीज ‘कुरुक्षेत्र’

इस नई सीरीज ‘कुरुक्षेत्र’ की बात करें तो ये एक एनिमेटेड सीरीज है. इस सीरीज को अनु सिक्का ने लिखा है. वहीं, इसका डायरेक्शन उजान गांगुली ने किया है. इस सीरीज में नेहा गर्गावा, सौम्या दान, विनोद शर्मा, मनोज पांडे, अन्नमया वर्मा और साहिल वैद जैसे कलाकारों ने अपनी आवाज दी है.

18 दिनों के युद्ध की कहानी

आजकल पौराणिक कथाएं लोगों को पसंद आ रही हैं और वो इस तरह की कहानियों को देखना पसंद करते हैं. इसके अलावा अगर इस सीरीज की बात करें तो इसमें महाभारत के 18 दिनों के युद्ध की कहानी को 18 योद्धाओं की नजर से दिखाया गया है. इस सीरीज का म्यूजिक समीब सेन ने बनाया है.

10 अक्टूबर को हुई रिलीज

साथ ही अगर इसके गानों पर गौर करें तो वो गुलजार ने लिखे हैं. सीरीज को देखने के बाद आपको पता लगेगा कि ये सिर्फ मैदानी जंग को नहीं बल्कि इंसान के अंदर की जंग को भी दिखाती है. बता दें कि इस सीरीज को 10 अक्टूबर को रिलीज किया गया है और इसने रिलीज होते ही लोगों के दिलों पर राज कर लिया है और ये नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है.

दर्शकों के बीच डिमांड

गौरतलब है कि ओटीटी पर हर तरफ की फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं. हालांकि, अब ओटीटी पर एजुकेशन, कल्चर और इमोशन से भरे कंटेंट की भी डिमांड है. लोग इस तरह की फिल्मों और सीरीज को देखना पसंद करते हैं, जिनमें कोई कहानी मैसेज या फिर रहस्य छिपा है. आजकल दर्शकों को इस तरह की फिल्में और सीरीज बेहद पसंद आती हैं. लोग इस तरह की फिल्मों का इंतजार करते हैं. इसी कड़ी में ये नई एनिमेटेड सीरीज आई है, जो अब नंबर वन पर है.

यह भी पढ़ें- Vikram Bhatt के साथ किसने की धोखाधड़ी? मैनेजर ने की दो लोगों की शिकायत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें