Stranger Things Season 5: अगर ओटीटी पर फिल्में और वेब सीरीज देखने की बात हो, तो बहुत से लोगों की पहली पसंद नेटफ्लिक्स होता है. नेटफ्लिक्स पर आने वाली हर सीरीज और फिल्म को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिलता है और लोग उसे खबू प्यार देते हैं. अगर आप भी नेटफ्लिक्स पर घर बैठे कुछ कमाल का देखने के लिए खोज रहे हैं, तो आपको बता देते हैं कि नेटफ्लिक्स की सबसे महंगी सीरीज का 5वां सीजन आने वाला है. अब आप सोच रहे होंगे कि ये वेब सीरीज कौन-सी है? तो आइए जानते हैं इसके बारे में…
450 से 550 करोड़ रुपये
दरअसल, हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स की एक सुपरहिट साइंस फिक्शन सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ है. इस सीरीज के चार सीजन आ चुके हैं और अब इसका पांचवां सीजन आने के लिए तैयार है. इस सीरीज के पांचवें सीजन का बजट भी बेहद मोटा है. जानकारी की मानें तो सुनने में आया है कि इस सीरीज के पांचवें सीजन के हर एक एपिसोड को करीब 450 से 550 करोड़ रुपये (50-60 मिलियन डॉलर) में तैयार किया गया है.
90 से 120 मिनट
इस सीरीज के पांचवें सीजन की अगर बात करें तो इसके हर एक एपिसोड की लंबाई 90 से 120 मिनट है. पूरे सीजन में सिर्फ आठ एपिसोड देखने को मिलेंगे. अगर इन आठ एपिसोड के टाइम को मिक्स कर दिया जाए, तो इस सीरीज के पांचवें सीजन का रनटाइम 11 घंटे से ज्यादा होने वाला है. वहीं, अगर इस सीरीज की रिलीज की बात करें तो इसकी रिलीज को तीन हिस्सों में बांटा गया है.
कब होगी रिलीज?
दरअसल, इस सीरीज के पहले चार एपिसोड को 26 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. इसके बाद अगले तीन एपिसोड 25 दिसंबर से स्ट्रीम किए जाएंगे. वहीं, सीरीज का फिनाले एपिसोड 31 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. कुल मिलाकर नवंबर से दिसंबर तक फैंस को एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज मिलेगा और फैंस एंटरटेनमेंट का भरपूर मजा ले सकेंगे.
यह भी पढ़ें- 8 करोड़ में बनी 2 घंटे 30 मिनट की वो फिल्म, जिसमें हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का, आपने देखी क्या?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
2 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
5 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
6 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
7 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
8 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines