Lock Upp 2: एकता कपूर का रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. शो में कंटेस्टेंट्स के पुराने सीक्रेट्स खुलकर सामने आ रहे हैं. शो में जहां आकांक्षा चमोला रिवील कर चुकी हैं कि वो गौरव खन्ना से तलाक लेने जा रही हैं. वहीं इस हफ्ते शो में एक और कंटेस्टेंट ने अपना डार्क सीक्रेट रिवील किया है. इस कंटेस्टेंट ने बताया कि 13 साल की उम्र में उसके साथ छेड़छाड़ हुई थी. वहीं इस सीक्रेट के बाद से सभी कंटेस्टेंट्स इमोशनल हो गए. चलिए जानते हैं आखिर ये कंटेस्टेंट कौन है जिसने अपना सीक्रेट रिवील किया.
डार्क सीक्रेट किया रिवील
‘लॉक अप 2’ के जजमेंट डे पर शो का माहौल थोड़ा गमगीन दिखाई दिया. दरअसल नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स राम कपूर, रियाज अली और श्रेया कालरा को खुद को सुरक्षित करने के लिए एक सीक्रेट रिवील करना था. वहीं इस दौरान राम कपूर ने अपना एक डार्क सीक्रेट रिवील किया और खुद को गेम में सिक्योर कर लिया. राम कपूर के इस सीक्रेट ने हर किसी को अंदर तक झकझोर कर रख दिया.
यह भी पढ़ें: Netflix के Lock Upp 2 में मचा हंगामा! जेलर्स ने कंटेस्टेंट्स की लगाई वाट, एक को तो पनिशमेंट सेल में किया बंद
13 की उम्र में हुई छेड़छाड़
राम कपूर ने बताया कि जब वो 13 साल के थे तब उनके साथ एक सीनियर ने छेड़छाड़ की थी. एक्टर ने कहा, ‘मैं बोर्डिंग स्कूल में पढ़ता था. 13 की उम्र में जब मैं 8वीं क्लास में था तो मेरे एक सीनियर मेरे रूम में मेरे पास आया और वो सीनियर 10वीं क्लास में था. उसने मुझे गलत ढंग से छूआ. मैं बहुत डर गया था और मैं समझ ही नहीं पाया कि मेरे साथ क्या हो रहा है. जब मुझे समझ आया कि ये गलत है तो मैंने उन्हें रोका. इसके बाद वो भी सहम गए थे.’
यह भी पढ़ें: कौन हैं Jasmine Sandlas के मंगेतर? जिनसे सिंगर ने की चोरी छुपे सगाई, अब किया रिवील
शो के कंटेस्टेंट्स के छलके आंसू
एक्टर ने आगे कहा कि जिस सीनियर ने मेरे साथ ये किया था वो बहुत गिल्टी हुए थे और उन्होंने मुझे सॉरी भी बोला और स्कूल टाइम तक मेरा ख्याल भी रखा. उन्हें भी उस समय समझ नहीं थी कि आखिर वो क्या कर रहे हैं. मेरे साथ बुरा तो हुआ ही लेकिन मैंने उन्हें माफ कर दिया था. राम कपूर के इस सीक्रेट को सुनकर फराह खान और रितेश देशमुख के साथ-साथ सभी कंटेस्टेंट्स इमोशनल हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलकने लगे.
संबंधित खबरें
'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
22 mins agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 hr ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
2 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
2 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
3 hrs ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
20 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
21 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines