हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Netflix Leaving Soon: ओटीटी से क्यों हटाए जाते हैं फिल्में-शो? अगस्त में अब तक क्या-क्या हटा?

---विज्ञापन---

Netflix Leaving movies inside reason explained: नेटफ्लिक्स ने अपनी ऑडियंस को चुपके से जोरदार झटका दिया है। Netflix ने इस महीने की शुरुआत में ही बहुत से शोज को अपने प्लेटफार्म से हटा दिया है। इस लिस्ट में Dunkirk, Field of Dreams और The Lego Movie जैसी कई पॉपुलर फिल्में और शोज भी शामिल हैं।
दरअसल, बहुत से शोज और सीरीज को उनके लाइसेंस खत्म होने के चलते नेटफ्लिक्स अपने प्लेटफार्म से हटा रहा है। इसमें एक से बढ़ कर एक क्लासिक्स और ज्यादातर पसंद किए जाने वाले शोज शामिल हैं। कुछ लंबे समय से चल रहे शोज भी
हटाए गए हैं। अब नेटफ्लिक्स पर नहीं दिखेंगी ये फिल्में और टीवी सीरीज।

क्या है इन्हे प्लेटफार्म से हटाने के वजह?

नेटफ्लिक्स हर महीने अपनी लाइब्रेरी को अपडेट करता है। नेटफ्लिक्स टीवी शोज़ और फिल्मों को कुछ समय के लिए लाइसेंस पर लेता है और जब इनका लाइसेंस पीरियड खत्म हो जाता है तो वह कंटेंट अपने प्लेटफॉर्म से हटाना पड़ता है भले ही वह शो या फिल्म कितनी भी पॉपुलर क्यों न हो। इसी वजह से हर महीने कुछ पुराने शोज़ और सीरीज़ प्लेटफॉर्म से हटा दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Netflix से जल्द हटने जा रही हैं ये 5 फिल्में, Sridevi की मूवी का नाम भी लिस्ट में शामिल

---विज्ञापन---

नेटफ्लिक्स से अब तक क्या-क्या हटा?

  1. 2017 में आई फिल्म Dunkirk अब नहीं आएगी नेटफ्लिक्स पर नजर। यह एक वॉर ड्रामा बेस्ड मूवी है जिसका डायरेक्शन Christopher Nolan ने किया है। फिल्म में Harry Styles, Barry Keoghan, Jack Lowden और Fionn Whitehead जैसे कई एक्टर्स ने दमदार परफॉरमेंस दी थी।
  2. इस लिस्ट में 1989 में आई Field of Dreams का भी नाम शामिल है जो कि एक फैंटसी स्पोर्ट्स ड्रामा है। फिल्म में Kevin Costner ने अहम भूमिका निभाई है और इनके साथ Amy Madigan, Gaby Hoffmann और Timothy Busfield ने भी इसमें काम किया है।
  3. 2014 में आई The Lego Movie को भी नेटफ्लिक्स ने अपने प्लेटफार्म से हटा दिया है। ये एक एनिमेटेड कॉमेडी फिल्म है जो बच्चों के बिच काफी पॉपुलर हुआ था। इसका डायरेक्शन Phil Lord और Christopher Miller ने मिलकर किया था। Chris Pratt, Elizabeth Banks और Will Ferrell इस फिल्म में काम करते नजर आए। ये फिल्म एनिमेशन और मजेदार स्टोरीटेलिंग के लिए जानी जाती है।
  4. वहीं 2016 में आई Trolls भी अब नेटफ्लिक्स का हिस्सा नहीं रही हैं। ये भी एक एनिमेटेड ज्यूकबॉक्स म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म है, जिसमें Anna Kendrick और Justin Timberlake जैसे सिंगर-एक्टर की आवाजों ने जान डाली थी। फिल्म का डायरेक्शन माइक मिशेल ने किया था और ये एरिका रिविनोजा की कहानी पर आधारित थी।

इसके अलावा अगर बात करें तो 2008 में आई डाक्यूमेंट्री Man on Wire, 2019 की थ्रिलिंग ड्रामा Elevator Baby और The Set Up, 2021 में रिलीज हुई मेडिकल थ्रिलर ड्रामा Lockdown को भी नेटफ्लिक्स ने अपने प्लेटफार्म से हटा दिया है।

यह भी पढ़ें- Netflix पर भारत में ट्रेंड कर रहीं ये 5 फिल्में, बॉलीवुड से हॉलीवुड तक की फिल्में लिस्ट में शामिल

Sponsored Links by Taboola